{"_id":"6a30e28a33c91435b90ac00a","slug":"chandigarh-cashier-murder-case-notices-reading-remove-masks-before-entering-put-up-outside-shops-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड: 'मास्क उतारकर ही आएं' दुकानों के बाहर लगे नोटिस, केमिस्टों ने हायर की सिक्योरिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड: 'मास्क उतारकर ही आएं' दुकानों के बाहर लगे नोटिस, केमिस्टों ने हायर की सिक्योरिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार
चंडीगढ़ में केमिस्ट की दुकान में घुसकर कैशियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस के बाद से शहर के कारोबारियों में सहम का माहाैल है।
दुकानों के बाहर लगे नोटिस और हमला करते नकाबपोश
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-11 में श्री कुमार केमिस्ट में वारदात के बाद सेक्टर-19 के एक मेडिकल स्टोर को भी धमकी मिली है। ऐसे में अब केमिस्ट शॉप के मालिकों ने अपनी दुकानों के बाहर मास्क उतारकर आएं का नोटिस चस्पा कर दिया है। यदि कोई हेलमेट डालकर भी दुकान में जाएगा तो उसकी एंट्री भी नहीं होगी।
इसके साथ दुकानदारों ने अब अपनी सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी गार्ड हायर करना शुरू कर दिया है। सेक्टर-19 के एक केमिस्ट को मिली धमकी के बाद मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-19 सी के व्यापारियों ने सेक्टर-19 की एसएचओ सरिता रॉय और डीएसपी पी अभिनंदन के साथ बैठक की। इस बैठक में व्यापारियों ने कहा कि मार्केट में सुरक्षा के लिए और ज्यादा कैमरे लगाए जाएं। इसके साथ ही नाके और गश्त को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएचओ सरिता रॉय ने कहा कि पुलिस की टीमें अपना काम कर रही हैं पर दुकानदारों को मार्केट में सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढा़ना होगा। जिसमें सिर्फ भीतर नहीं बल्कि बाहर का हाई रेजोल्यूशन व्यू मिल सके। डीएसपी पी अभिनंदन ने कहा कि पुलिस की गश्त को यहां बढ़ा दिया जाएगा। सबसे अहम है कि दुकानदार किसी भी संदिग्ध की जानकारी तुरंत दें और विजिटर्स की स्कैनिंग ठीक से करेँ। यदि हो सके तो दुकान में यदि कोई बैग आदि लेकर आता है तो उसकी भी पड़ताल करवाकर भीतर आने दें। सरिता रॉय ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दुकानदारों का सहयोग सबसे ज्यादा आवश्यक है।