फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab Big News Punjab AAP assembly election 2027 amit shah

Chd-PB Big News: आप के उम्मीदवारों की पहली सूची कल, अमित शाह के दाैरे में बदलाव; जालंधर में स्कूलों को धमकी

Fri, 30 Oct 2026 04:28 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 30 Oct 2026 04:28 PM IST
सार

पंजाब में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार को जारी कर दी जाएगी। दिल्ली में हुई अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। वहीं जालंधर के दो स्कूलों को धमकी के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरी ईमेल में राहुल गांधी के दाैरे और रेलवे ट्रैक पर धमाके की बात कही गई है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Chandigarh Punjab Big News Punjab AAP assembly election 2027 amit shah
चंडीगढ़ पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी शनिवार 31 अक्तूबर को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर देगी। झोटा हत्याकांड के लिए मानसा में चल रहे प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह पहुंचे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दाैरे के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पढ़ें पंजाब और चंडीगढ़ की बड़ी खबरें 
विज्ञापन


पंजाब में आप का चुनावी शंखनाद, शनिवार को जारी होगी पहली लिस्ट 

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव का शंख फूंक दिया है। टिकटों के बंटवारे पर दिल्ली में मंथन बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार 31 अक्तूबर को लगभग दोपहर 12 बजे जारी होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Trending Videos

लुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा का शीशा टूटा, महिला गिरफ्तार  
लुधियाना के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालंधर बाईपास स्थित मुख्य चौक पर स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के बाहर लगा शीशा एक बार फिर चकनाचूर हो गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में दो स्कूलों को उड़ाने की धमकी 

जालंधर में दो स्कूलों एपीजे स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचित कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों स्कूलों में छुट्टी की घोषणा नहीं की गई थी। पढ़ें पूरी खबर

अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे में बदलाव, 31 अक्तूबर की शाम को ही पहुंचेंगे 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वह 1 नवंबर को आने की बजाय 31 अक्तूबर की शाम ही चंडीगढ़ पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

एसजीपीसी की अंतरिंग कमेटी की बैठक में अहम फैसले
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मासिक अंतरिंग कमेटी और प्रबंधक कमेटी की विशेष बैठक तेजा सिंह समुंदरी हॉल में हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। एसजीपीसी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि कमेटी का वार्षिक जनरल इजलास 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे तेजा सिंह समुंदरी हॉल में होगा। पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना में ढाई मंजिला इमारत में लगी आग

पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना के घनी आबादी वाले क्षेत्र फील्ड गंज स्थित कूचा नंबर 10 में शुक्रवार दोपहर एक ढाई मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, इस इमारत के निचले हिस्से में रेडीमेड गारमेंट्स का शो-रूम है, जबकि ऊपरी मंजिल पर पटाखों का गोदाम बनाया गया था।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

झोटा हत्याकांड: पांच नवंबर को सीएम आवास के घेराव का एलान 
मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर चल रहे धरने में आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह शिरकत करने पहुंचे। झोटा एक्शन कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि पांच नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित आवास का घेराव किया जाएगा।   पढ़ें पूरी खबर

नाती को लेने गए बुजुर्ग की पीटकर हत्या

बेटी के वैवाहिक विवाद में परिवार के बीच सुलह करवाने और उसके बच्चे को लेने पहुंचे एक पिता की मारपीट के दौरान मौत हो गई। घटना जैतो के गांव रामेआणा की है, जहां बच्चे को साथ ले जाने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed