{"_id":"69a7c72a4202d31c3a0037f4","slug":"cm-bhagwant-mann-demands-special-aircraft-from-centre-for-return-of-punjabis-stranded-in-arab-countries-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran War: सीएम भगवंत मान की पहल, अरब देशों में फंसे पंजाबियों की वापसी को केंद्र से विशेष विमान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Iran War: सीएम भगवंत मान की पहल, अरब देशों में फंसे पंजाबियों की वापसी को केंद्र से विशेष विमान की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि उड़ानों की संख्या घटने से कई एयरलाइंस किराए में भारी वृद्धि कर रही हैं। उन्होंने इन रूटों पर किराया नियंत्रण लागू करने और विशेष राहत उड़ानें शुरू करने की मांग की।
सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन
विस्तार
युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए पंजाब सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से फोन पर बात कर विशेष विमान चलाने की अपील की।
वहीं, एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया।
सीएम ने भरोसा जताया कि जल्द ही सभी पंजाबी सुरक्षित स्वदेश लौटेंगे। सहायता के लिए एनआरआई विंग के 24x7 कंट्रोल रूम नंबर 0172-2600042, 0172-2600043 और व्हाट्सएप 94787-79112 जारी किए गए हैं।
मंत्री रवजोत ने बताया कि उड़ानों की संख्या घटने से कई एयरलाइंस किराए में भारी वृद्धि कर रही हैं। उन्होंने इन रूटों पर किराया नियंत्रण लागू करने और विशेष राहत उड़ानें शुरू करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार की चिंताओं पर प्राथमिकता से विचार का आश्वासन दिया है।
Trending Videos