फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Mann slams BJP on Satyendar jain arrest

'विपक्ष की आवाज दबा रही ईडी पार्टी': सीएम मान का केंद्र पर हमला, सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर क्या बोले?

Wed, 19 Aug 2026 08:52 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 08:52 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दरुपयोग है। 

विज्ञापन
CM Mann slams BJP on Satyendar jain arrest
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के सह प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार को घेरा है। मान ने भाजपा को ईडी पार्टी बताते हुए पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतंत्र विरोधी हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, जिस भाजपा का पंजाब में कोई राजनीतिक आधार नहीं है, वह अपने राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने, धमकाने और दबाने के लिए ईडी व सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की कार्रवाई का प्रत्यक्ष उदाहरण है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जिन्होंने स्वयं पंजाब को बेच दिया, वे आज हमसे सवाल पूछ रहे हैं। यह तरीका लोकतंत्र के लिए बिल्कुल उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने कहा, अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करना भाजपा की पुरानी रणनीति है। ऐसा ही काम दिल्ली में भी किया गया जहां विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जेल में डाल दिया गया था। सीएम ने कहा, उन्हें उन नेताओं से ईमानदारी का कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए, जिनके हाथ पंजाब और पंजाब के लोगों की लूट से रंगे हुए हैं। 

इन नेताओं के पास उनके खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे बेबुनियाद मुद्दों के जरिये उन्हें बदनाम कर रहे हैं। जिस भाजपा का राज्य में कोई आधार नहीं है, वह हमें बदनाम करने और धमकाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। इससे हमारा हौसला नहीं टूटेगा और वे पंजाब के लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे।

नदियों में जलस्तर पर नजर
पंजाब में बाढ़ की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, राज्य सरकार नदियों और बांधों में पानी के स्तर पर लगातार नजर रख रही है। राज्य के लोगों को इस संबंध में घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, जेल में बंद जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल दी जानी चाहिए। वे यह मुद्दा पंजाब के राज्यपाल के समक्ष पहले ही उठा चुके हैं। अब इस संबंध में अंतिम फैसला भारत सरकार को लेना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed