सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress MP Sukhjinder Randhawa Makes a Major Claim on Punjab Aap government

पंजाब में लगेगा राष्ट्रपति शासन!: कई आप विधायक भाजपा में जाएंगे, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा का बड़ा दावा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 30 Apr 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद से पंजाब में सियासी संंग्राम तेज हो गया है। अब गुरदासपुर के कांग्रेसी सांसद सुखजिंदर रंधावा ने बड़ा दावा किया है।

Congress MP Sukhjinder Randhawa Makes a Major Claim on Punjab Aap government
सुखजिंदर रंधावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरदासपुर से कांग्रेसी सांसद एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दावा किया है कि पंजाब सरकार संकट में है और आने वाले समय में सूबे में राष्ट्रपति शासन लगा सकता है।
Trending Videos

 
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आप के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी छोड़ने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस का कोई सांसद-विधायक भाजपा में नहीं जा रहा

रंधावा ने स्पष्ट किया कि पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और उनके समेत चार कांग्रेसी सांसदों के भी भाजपा में संपर्क होने की अफवाह फैलाई गई थी मगर मैं विश्वास से बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का कोई भी मौजूद सांसद और विधायक पार्टी छोड़ने वाला नहीं है। आम आदमी पार्टी में उथल-पुथल की स्थिति जरूर चल रही है। 

गद्दारों ने गद्दारों से गद्दारी की

रंधावा ने कहा कि मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया। आप के राज्यसभा सांसदों को गद्दार कहने पर रंधावा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गद्दारों ने गद्दारों के साथ ही गद्दारी की है क्योंकि आम आदमी पार्टी में भी बहुत से नेता ऐसे हैं जो पहले शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस में थे और आज वे आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री और अध्यक्ष के पद पर बैठे हैं।
 
रंधावा ने कहा कि कांग्रेसियों को भाजपा में जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो कांग्रेस के आला नेता पहले भाजपा में जा चुके हैं उनकी आज क्या स्थिति है वह सभी जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी गाैरव यादव को चुनाैती

रंधावा ने प्रदेश के डीजीपी गौरव यादव को भी चुनौती देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंजाब की कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमा चुकी है। नशा तस्करों, गैंगस्टरों के बाद अब फिर से उग्रवाद मुखर होने लगा है। रेल ट्रैकों पर धमाके इसका ताजा उदाहरण हैं। पंजाब सरकार को इस गंभीर स्थिति में पंजाब पुलिस के नेतृत्व पर संज्ञान लेना होगा। सभी दलों को एकजुट होकर  कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए काम करना होगा।

पंजाब सरकार के विधानसभा सत्र के संदर्भ में रंधावा ने कहा कि यह सत्र मजदूरों के हितों की बात करने की आड़ में अपना सियासी लाभ लेने की कवायद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed