सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Actress Tania Kamboj father condition is critical DMC doctors gave update

अभिनेत्री तानिया के पिता की हालत गंभीर:वेंटिलेटर पर डॉ. अनिलजीत कंबोज, डीएमसी के चिकित्सकों ने दिया बड़ा अपडेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Jul 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के मोगा जिले के कोट ईसे खां में 4 जुलाई 2025 को पंजाबी फिल्म अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कंबोज पर दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस हमले के बाद मोगा पुलिस, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कनाडा-आधारित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा के तीन कथित सहयोगियों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

Actress Tania Kamboj father condition is critical DMC doctors gave update
घायल से मिलते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार
Follow Us

पंजाबी अभिनेत्री तानिया कंबोज के पिता डॉक्टर अनिलजीत कंबोज की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। चार जुलाई को उनके क्लीनिक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोलियां मार दी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
loader
Trending Videos


डीएमसी अस्पताल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. पुरषोत्तम लाल गौतम ने बताया डॉ. अनिलजीत की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। क्योंकि उन्हें गोलियां लगी हैं, जिससे उनका काफी खूब बह गया है। इसके चलते उनका ब्लड प्रेशर लगातार कम बना हुआ है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और ब्लड प्रेशर बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में दवाइयां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. कंबोज की स्थिति में सुधार होने में कम से कम दो सप्ताह का समय और लग सकता है। उनका इलाज विशेषज्ञों डॉक्टरों की टीम कर रही है। लगातार उनकी निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री भी नियमित रूप से अस्पताल से संपर्क में हैं और स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।



गौरतलब है कि यह घटना मोगा जिले में उस समय हुई जब डॉ. अनिलजीत कंबोज अपने क्लीनिक में मरीजों को देख रहे थे। तभी दो युवक चेकअप के बहाने क्लीनिक में आए और डॉ. कंबोज पर फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले के बाद मोगा पुलिस, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कनाडा-आधारित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा के तीन कथित सहयोगियों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

अनिलजीत कंबोज से मिले पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सोमवार को डॉक्टर अनिलजीत कंबोज का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर अनिलजीत कंबोज के सेहत के बारे में जानकारी ली और परिवार से बातचीत की। इसके बाद राजा वड़िंग ने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार बनी है गुंडागर्दी बढ़ गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। आए दिन किसी न किसी की हत्या की जा रही है। सरकार पुलिस तंत्र पूरी तरह से फेल हो चुका है। गैंगस्टर किसी को भी फोन करके धमकी देकर फिरौती मांग रहे हैं। डॉक्टर अनिलजीत कंबोज पर हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed