फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bathinda Man murdered in water sharing dispute

पानी की बारी पर बढ़ा विवाद: चाचा ने तेजधार हथियार से वार कर युवक को मार डाला, तीन साल पहले हुई थी शादी

Fri, 24 Jul 2026 04:17 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

आकाशदीप सिंह की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक वर्ष की बेटी है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
Bathinda Man murdered in water sharing dispute
मृतक आकाशदीप सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के गांव डिख में खेतों की सिंचाई के लिए पानी की बारी को लेकर दो सगे भाईयों में चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपनी पत्नी व अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपने 24 वर्षीय भतीजे आकाशदीप सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी, जबकि अपने बड़े हरमंदर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

विज्ञापन




थाना बालियावाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी छोटे भाई समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव डिख निवासी हरमंदर सिंह का अपने छोटे भाई कुलवंत सिंह के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे और खेतों में पानी लगाने की बारी को लेकर विवाद चला आ रहा था। कई बार पंचायत स्तर पर भी मामले को सुलझाने के प्रयास किए गए, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हो सका। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आकाशदीप सिंह अपने पिता हरमंदर सिंह के साथ खेतों में पानी लगाने गया था। इसी दौरान पानी की बारी को लेकर उसके चाचा कुलवंत सिंह के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी कुलवंत सिंह, मंजीत कौर व रूपचंद ने मिलकर आकाशदीप सिंह पर तेजधार हथियारों और अन्य हथियारों से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर पड़ा। बेटे को बचाने के लिए आगे आए हरमंदर सिंह के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

परिजन और ग्रामीण तुरंत दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल रामपुरा लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने आकाशदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरमंदर सिंह का उपचार जारी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। 

ग्रामीणों के अनुसार आकाशदीप सिंह की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक वर्ष की बेटी है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में घटना के बाद शोक के साथ-साथ तनाव का माहौल भी बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना बलियांवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों के बयान दर्ज किए।


डीएसपी मौड़ जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव डिख में खेत के पानी को लेकर हुए विवाद के दौरान आकाशदीप सिंह पर हथियारों से हमला किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद आरोपी मंजीत कौर व रूपचंद निवासी गांव डिख की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed