{"_id":"6a62e0b7298497ea040c367e","slug":"bihar-news-miscreants-uproot-sbi-atm-in-hajipur-vaishali-news-hajipur-news-hindi-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4536117-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रात के अंधेरे में एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, पुलिस ने कुछ घंटों में बरामद किया; कैश बॉक्स तोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रात के अंधेरे में एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, पुलिस ने कुछ घंटों में बरामद किया; कैश बॉक्स तोड़ने की कोशिश
Fri, 24 Jul 2026 01:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:11 PM IST
सार
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात बेखौफ बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एटीएम उखाड़कर ले गए। हालांकि, सराय थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कुछ ही घंटों में एटीएम बोरिया गांव के पास बरामद कर लिया गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एटीएम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर बाजार से गुरुवार देर रात करीब एक बजे बेखौफ बदमाश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एटीएम उखाड़कर अपने साथ ले भागे। हालांकि, सराय थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते कुछ ही घंटों के भीतर एटीएम को सराय थाना क्षेत्र के बोरिया गांव के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस की भनक लगते ही बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
मौके पर पहुंची एफएसएल टीम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके अलावा पुलिस चकसिकंदर से लेकर बोरिया गांव तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा एटीएम के अंदर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एटीएम में घटना के समय कितनी नकदी मौजूद थी। बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। उनके द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कैश रखने वाले बॉक्स को भी तोड़ने का प्रयास किया
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने एटीएम के पिछले हिस्से को काट दिया था और कैश रखने वाले चेस्ट बॉक्स को भी तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Bihar: नकाबपोश बदमाशों का तांडव! जदयू नेता के बेटे की कार घेरकर ताबड़तोड़ दागीं गोलियां, साले की हालत भी नाजुक
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें
वैशाली और हाजीपुर में इससे पहले भी एटीएम उखाड़कर ले जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

- दिसंबर 2019 में हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित राजपूत कॉलोनी में शंकर टॉकीज के पास लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को अपराधी देर रात उखाड़कर ले गए थे। उस समय एटीएम में 16 लाख 63 हजार रुपये मौजूद थे। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी ले गए थे।
- वहीं, जुलाई 2025 में हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ले में भी बदमाश स्कॉर्पियो से पहुंचे थे और एसबीआई का एटीएम उखाड़कर ले गए थे। उस समय एटीएम में 13 लाख रुपये से अधिक की नकदी मौजूद थी। घटना के बाद बदमाश सोनपुर की ओर फरार हो गए थे।