Bihar News: मासूम की मौत या साजिश? छपरा में नाले से मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस
बिहार के सारण जिले के छपरा में डाक बंगला रोड स्थित नाले से एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने आसपास संचालित कथित अवैध नर्सिंग होमों पर शक जताया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सारण जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय के डाक बंगला रोड स्थित नाले में एक नवजात का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और कई लोगों ने आसपास चल रहे कथित अवैध नर्सिंग होमों की भूमिका की जांच की मांग उठाई है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
डाक बंगला रोड के नाले में मिला नवजात का शव
घटना सारण जिला मुख्यालय के डाक बंगला रोड की है, जहां सड़क किनारे नाले में नवजात का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। नवजात की हालत देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया और पूरे इलाके में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
अवैध नर्सिंग होम पर लोगों ने जताई आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि डाक बंगला रोड और आसपास कई निजी और कथित अवैध नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। लोगों ने आशंका जताई कि नवजात को जन्म के बाद किसी नर्सिंग होम से लाकर नाले में फेंका गया होगा। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
ये भी पढ़ें- भाजपा नेता से लॉरेंस गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी, न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी
जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद लोगों ने जिला प्रशासन से इलाके में चल रहे अवैध नर्सिंग होमों की व्यापक जांच कराने, दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।