बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Three juvenile delinquents escaped from Ambikapur Place of Safety by breaking the grill of a skylight.

Ambikapur News: अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 3 अपचारी किशोर फरार, रोशनदान की ग्रिल तोड़कर हुए फरार

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 04:29 PM IST
Three juvenile delinquents escaped from Ambikapur Place of Safety by breaking the grill of a skylight.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र के प्लेस ऑफ सेफ्टी से शुक्रवार तड़के चोरी के मामलों में निरुद्ध तीन अपचारी किशोर रोशनदान की लोहे की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। तीनों की तलाश में जिलेभर में नाकेबंदी कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, प्लेस ऑफ सेफ्टी में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विधि-विरुद्ध आचरण वाले किशोरों को रखा जाता है। शुक्रवार सुबह योग सत्र से पहले तीनों किशोर बाथरूम जाने के बहाने अंदर गए और रोशनदान की ग्रिल तोड़कर परिसर से बाहर निकल गए। योग के दौरान उनकी अनुपस्थिति पर कर्मचारियों ने खोजबीन की, जिसके बाद उनके फरार होने की जानकारी मिली। सीसीटीवी फुटेज में तीनों एक साथ परिसर से बाहर जाते हुए दिखाई दिए।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अजीत वसंत, एसएसपी राजेश अग्रवाल सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रभारी अधीक्षक नीपू राम कुशवाहा ने बताया कि फरार हुए तीनों किशोर चोरी के मामलों में निरुद्ध थे तथा पहले भी कई बार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। इनमें दो किशोर कोरिया जिले और एक बलरामपुर जिले का निवासी है।

अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश 
घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता को भवन की खिड़कियों का आकार छोटा करने, चारदीवारी की ग्रिल मजबूत करने तथा अन्य सुरक्षा संबंधी कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही बालकों की मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग कराने और बार-बार फरार होने वाले किशोरों को अन्य जिलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संस्था के अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश भी जारी किए गए।

वहीं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह के सीसीटीवी फुटेज तथा सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद भवन की मरम्मत और आवश्यक निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करने के भी आदेश दिए गए। इसी परिसर से किशोरों के फरार होने की यह लगातार तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 24 जून को 11 किशोर बाल संरक्षण गृह से फरार हुए थे, जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया था। वहीं 14 जुलाई को 13 किशोर पुराने दरवाजे को तोड़कर भाग गए थे, जिनमें से अब तक 9 को पकड़ा जा चुका है, जबकि 4 की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

तिलकब्रिज-सिरसा ट्रेन का एलएचबी रैक से संचालन होगा शुरू, तीन जोड़ी रेल सेवाएं एलएचबी रैक से होंगी संचालित

24 Jul 2026

Mandi News: गुम्मा में श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान, महिला की मौत, 7 घायल

24 Jul 2026

Video: सक्ती जिला अस्पताल प्रभारी सिविल सर्जन एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

24 Jul 2026

Karnaprayag: बाजार में छह से अधिक दुकानों में दौड़ा करंट, 13 घंटे से बिजली गुल

24 Jul 2026

Rajasthan: सलाखों के पीछे बजी शहनाई! हाईकोर्ट की अनुमति से बंदी की हुई शादी

24 Jul 2026
विज्ञापन

अमर उजाला असर: लखनऊ में बंद हुई भूजल की बर्बादी, स्थानीय नागरिकों ने अखबार का किया धन्यवाद

24 Jul 2026

Damoh: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश, पिकअप से टोचन कर देते थे वारदात को अंजाम; दो आरोपी गिरफ्तार

24 Jul 2026
विज्ञापन

पांच महीने से मलबा नहीं हटने पर दो कमरों का निर्माण रुका

24 Jul 2026

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में गरजे सपाई, आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन

24 Jul 2026

पुलिस लाइन में टेबल टेनिस प्रतियोगिता

24 Jul 2026

कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित 98 कांग्रेसी हिरासत में, रिहा

24 Jul 2026

मीरी-पीरी दिवस पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सजा धार्मिक समागम

24 Jul 2026

66021 क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद पांच सेमी कम हुआ गंगा का जल स्तर

24 Jul 2026

कांवड़ मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल

24 Jul 2026

मांगों को लेकर तराई किसान संगठन का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

24 Jul 2026

ठाकुरद्वारा में भाजपा का बूथ सम्मेलन, संगठन मजबूती पर दिया जोर

24 Jul 2026

तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

24 Jul 2026

यूपी में एक जिला ऐसा भी, बीमार कंधों पर तो बच्चे दो घंटे पैदल चलकर पहुंचते स्कूल, नहीं हो रहे युवाओं के रिश्ते

24 Jul 2026

फतेहाबाद में डिस्पोजल टैंक निर्माण को लेकर फिर विवाद, ईसाई समुदाय ने कब्रिस्तान की जमीन बताकर रुकवाया काम

24 Jul 2026

टीईटी विशेष परीक्षा के आदेश के बाद भी अंबेडकरनगर में शिक्षकों की नाराजगी बरकरार

24 Jul 2026

कानपुर: बिठूर में दो शिव मंदिरों में शिवलिंग और नंदी की प्रतिमाएं खंडित

24 Jul 2026

जालौन: कदौरा में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, अंतरजनपदीय गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

24 Jul 2026

कानपुर के बिल्हौर में लापरवाह व्यवस्था, सुबह साढ़े आठ बजे ताले में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र

24 Jul 2026

Shimla Airport News: जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर एंटी-हाईजैकिंग मॉक ड्रिल, अपहरण जैसी आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास

24 Jul 2026

Shimla Crime: शिमला पुलिस का अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, दो मामलों में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

24 Jul 2026

Weather: मानसून ने बढ़ाई मुश्किलें! राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट

24 Jul 2026

फिरोजपुर के हुसैनीवाला शहीदी स्मारक का हो रहा सौंदर्यीकरण, 28 सितंबर तक होगा तैयार

फिरोजपुर में धुस्सी बांध की हालत खस्ता, सतलुज का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण

Bhagalpur के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर सुरक्षा चाक-चौबंद, सावन में दो-लेयर बैरिकेडिंग का इंतजाम

24 Jul 2026

पेपर लीक मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला, अरुण चतुर्वेदी बोले- युवाओं को गुमराह कर रही कांग्रेस

24 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed