{"_id":"69b15435f5be69d90204debc","slug":"drug-addict-woman-arrested-in-pathankot-injections-recovered-see-video-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: पठानकोट में ड्रग एडिक्टेड महिला, दो बच्चों की मां से मिला इंजेक्शन; पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोली?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Video: पठानकोट में ड्रग एडिक्टेड महिला, दो बच्चों की मां से मिला इंजेक्शन; पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोली?
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी नशे की आदि हो रही हैं। पठानकोट में पुलिस ने एक महिला को पकड़ा है, जिससे इंजेक्शन मिला है। डोप टेस्ट में महिला ड्रग एडिक्टेड पाई गई है।
इंजेक्शन के साथ महिला पकड़ी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
पठानकोट के शहीद भगत सिंह चौक में एक महिला को संदेह होने के बाद पुलिस के पीसीआर स्टाफ ने काबू किया। पूछताछ पर महिला से नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला इंजेक्शन बरामद हुआ। पीसीआर स्टाफ की पूछताछ दौरान आसपास के लोग भी इक्ठ्ठा हो गए। पुलिस द्वारा महिला से चल रही पूछताछ की लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीसीआर स्टाफ ने तुरंत महिला को थाना डिवीजन नंबर. 2 की पुलिस हवाले किया।
Trending Videos
थाना प्रभारी एसआई अरुण कुमार ने कहा कि पुलिस को महिला से पूछताछ दौरान पता चला है कि वे नशे की आदी है और पठानकोट के ढाकी रोड पर पिछले एक माह से किराए का घर लेकर रह रही है। नशा वाला इंजेक्शन बरामदगी मामले में पुलिस ने आरोपी महिला निवासी भनवाल तलवाड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जब महिला का डॉप टेस्ट करवाया तो बाद में पता चला कि यह नशा करने की आदी है। आरोपी महिला शादीशुदा है और इसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में हुई बातचीत
वायरल वीडियो में पुलिस मुलाजिम महिला से कहता है, यह बता कि नशे वाला इंजेक्शन लगाया है क्या? क्योंकि, अगर दो दिन पहले इस इंजेक्शन का इस्तेमाल होता तो इसमें खून के धब्बे होते। यह इंजेक्शन ताजा इस्तेमाल किया गया है। महिला पुलिस मुलाजिम से कहती है कि वह अभी घर से कपड़े धोकर आई है और इस इंजेक्शन को पानी से निकाला है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन