सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A villager seriously injured in a fight died during treatment in Bareilly.

Shahjahanpur News: मारपीट मेें गंभीर घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान बरेली में मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
A villager seriously injured in a fight died during treatment in Bareilly.
web -
विज्ञापन
एनसीआर गैर इरादतन हत्या में तरमीम, एक आरोपी गिरफ्तार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
खुदागंज। नौगवां गांव में चार दिन पहले रंजिशन मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए 50 वर्षीय कल्लू सिंह की बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की शाम मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नौगवां निवासी कल्लू सिंह गत रविवार की शाम अपने दरवाजे के सामने बैठे थे। इसी दौरान गांव के रंजीत सिंह और विजयवीर सिंह उर्फ विजी सिंह समेत कुछ लोग शराब के नशे में वहां पहुंचे और उनसे गाली-गलौज करने लगे। गालियां देने का विरोध करने पर आरोपियों ने कल्लू सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के दौरान वह घायल हो गए। बाद में गांव के अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजन उन्हें लेकर तत्काल सीएचसी पहुंचे। वहां से कल्लू को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर घरवालों ने उन्हें रविवार को देर रात बरेली के एक अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं।
इस मामले में कल्लू के पुत्र राम सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सिर्फ एनसीआर दर्ज की थी, लेकिन कल्लू की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बरेली के प्रेमनगर थाना पुलिस से मिली पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर एनसीआर में गैरइरादतन हत्या की धारा शामिल करने के साथ आरोपी विजयवीर सिंह उर्फ विजी सिंह को बुधवार सुबह देवहा नदी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed