सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   10.39 lakh fraud in the name of investing in the stock market

Shahjahanpur News: शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 10.39 लाख की ठगी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
10.39 lakh fraud in the name of investing in the stock market
web -
विज्ञापन
शेयर बाजार में निवेश करने के वीडियो देखने के दौरान साइबर ठगों के चंगुल में फंसे अनिल
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। यू-ट्यूब पर शेयर बाजार में निवेश करने के वीडियो देखने के दौरान चाैक कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिल श्रीवास्तव साइबर ठगों के चंगुल में फंस गए। साइबर ठगों ने उन्हें पहले फायदा कराया। फिर दस लाख 39 हजार 996 रुपये ठग लिए। मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नवंबर 2025 में यू-ट्यूब पर शेयर ट्रेडिंग से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए विभिन्न चैनलों को देखते समय अनिल को एक लिंक मिला। वहां से उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर ले जाया गया। ग्रुप में नादिर वर्मा नाम का व्यक्ति शेयर संबंधित सामग्री शेयर करता रहा। फिर उसने शेयरों से संबंधित उपाय साझा किए, जो सही साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नादिर ने क्यूआईबी एकाउंट के बहाने एक लिंक देकर एक एप पर लिंक देकर ज्यादा फायदा होने की बात कही। उस पर ट्रेडिंग करने पर नादिर ने 50 हजार रुपये तीन दिसंबर को उनके खाते से ट्रांसफर कराए।
शुरुआत में थोड़ा फायदा मिला। इसके बाद एक आईपीओ में निवेश करने के लिए प्रेरित करते हुए ज्यादा शेयर लेने के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया। शेयरों की लिस्टिंग के दौरान उन्हें ज्यादा शेयर एलाॅट हो गए। उनके पास इतनी रकम नहीं होने पर निवेश किया रुपया मांगा तो इन्कार कर दिया गया।
तब उन्होंने उधार लेकर रुपये जमा किए। इसके बाद एलाॅट किए शेयरों की संख्या बढ़ने और लंबित भुगतान दिखाने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस प्रकार उनसे कई बार में दस लाख 39 हजार 966 रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed