सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gym trainer arrested with drugs in Bathinda crime news

जिम ट्रेनर नशे का सौदागर: बठिंडा में चिट्टे के साथ पकड़ा, जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

जल्दी पैसा कमाने के लालच में जिम ट्रेनर सलाखों के पीछे पहुंच गया। जिम ट्रेनर नशे का काला कारोबार करने लगा था। उसे बठिंडा पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 

Gym trainer arrested with drugs in Bathinda crime news
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बठिंडा में जिम ट्रेनर नशे का सौदागर निकला। थाना सिविल लाइन पुलिस ने जिम ट्रेनर ओमकार सिंह को 350 ग्राम चिट्टे समेत गरिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos


थाना सिविल लाइन एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को जब पुलिस की टीम धोबीआना में संदेह जनक लोगों की चेकिंग कर रही थी। तभी वहां से एक युवक पैदल जा रहा था। पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली तो उससे 350 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान ओमकार सिंह के तोर पर हुई है, जो एक जिम का ट्रेनर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आरोपी ओमकार सिंह पहले भी चिट्टा लेकर आया था। अब आरोपी दूसरी बार चिट्टा लेकर आया था। पुलिस उक्त मामले में गहराई के साथ जांच कर रही कि आरोपी कहां से नशा लेकर आता था और शहर में किन लोगों को बेचता था। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी जिससे चिटटा लेने जाता था, वो तस्कर चिट्टा लेने आए व्यक्ति की खूब महमानबाजी करते थे। उसके बाद उसे खेप देकर रवाना करते थे।

जल्दी पैसा कमाने के चककर में जिम ट्रेनर पहुंचा जेल
आरोपी एक जिम का ट्रैनर है। जहां पर उसे उतना पैसा नहीं बन रहा था, जितनी उसको जरूरत थी। जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में अब ट्रेनर जिम से जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed