{"_id":"6aba46c3920c59abe40cab74","slug":"liquor-vendor-employee-murdered-in-bathinda-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में शराब ठेके के कारिंदे की हत्या: अज्ञात लोगों ने मारी गोलियां, लूट के मकसद से हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में शराब ठेके के कारिंदे की हत्या: अज्ञात लोगों ने मारी गोलियां, लूट के मकसद से हुई वारदात
Mon, 28 Sep 2026 04:27 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:27 PM IST
सार
सोलन सिंह गांव बीबी वाला में बने शराब के ठेके पर पिछले लंबे समय से काम करता था। सोमवार दोपहर वह ठेके के बाहर खड़ा था, तभी अज्ञात लोगों ने उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बठिंडा में हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
बठिंडा के गांव बीबी वाला में शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की सोमवार दोपहर अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना कैंट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौजूद सूत्रों ने बताया कि कुल तीन गोलियां चली हैं, जिनमें से दो गोलियां कारिंदे को लगी हैं।
जानकारी के अनुसार सोलन सिंह गांव बीबी वाला में बने शराब के ठेके पर पिछले लंबे समय से काम करता था। सोमवार दोपहर वह ठेके के बाहर खड़ा था, तभी अज्ञात लोगों ने उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार ठेके के बाहर जिस तरह से खून बिखरा पड़ा है, उससे आशंका कि आरोपियों ने पहले कारिंदे को ठेके के बाहर गोलियां मारी होगी, उसके बाद उसे घसीट कर ठेके के अंदर कर दिया।
ठेके में नकदी वाला गल्ला भी खाली पड़ा था। आशंका है कि लुटेरों ने लूट के मकसद से ही कारिंदे की हत्या की है। थाना कैंट पुलिस के कार्यकारी एसएचओ गुरप्यार सिंह ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। माैके से मिले तीन खाली खोल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जहां हत्या हुई है, वहां से लगभग साै मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में लगी है।