फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth murdered in Bathinda over old enmity

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: बठिंडा के गांव सिरीएवाला में वारदात, घेरकर तेजधार हथियार से किए वार

Mon, 28 Sep 2026 02:06 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Mon, 28 Sep 2026 02:06 PM IST
सार

सिमरनप्रीत अपने गांव एवं आस पास के गांव में मजदूरी का काम करता था। उसका पहले भी विरोधी गुट के युवाओं के साथ झगडा हुआ था। उसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Youth murdered in Bathinda over old enmity
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के गांव सिरीएवाला में रविवार देर शाम को कुछ युवकों ने आपसी रंजिश में दो युवकों को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान सिमरनप्रीत सिंह निवासी गांव कोठा गुरू का जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। वहीं दूसरा युवक मनप्रीत सिंह निवासी गांव सिरीएवाला जिला बठिंडा गंभीर घायल हो गया जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन




थाना दयालपुरा भगता भाईका के एसएचओ इंस्पेक्टर परबत सिंह ने बताया कि सिमरनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह की नजदीकी गांव के कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश थी। रविवार देर शाम को जब सिमरनप्रीत एवं मनप्रीत गांव सिरीएवाला में मौजूद थे तो दूसरे पक्ष के कुछ युवक तेजधार हथियारों से लैस होकर आए और आते ही दोनों युवकों पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि आरोपी युवकों ने सिमरनप्रीत की हत्या कर दी जबकि मनप्रीत को अधमरा करके फरार हो गए। घायल को नजदीकी अस्ताल में दाखिल करवाया गया था। 

एसएचओ ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों एवं घायल युवक के बयान पर दस के करीब आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं हत्या करने के प्रयास तले केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ने कहा कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ के अनुसार सिमरनप्रीत अपने गांव एवं आस पास के गांव में मजदूरी का काम करता था। उसका पहले भी विरोधी गुट के युवाओं के साथ झगडा हुआ था। उसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed