फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ₹90,000 Theft Case Solved in Devra, Accused Arrested; ₹68,000 Recovered

उमरिया क्राइम: देवरा में 90 हजार की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 68 हजार रुपये बरामद

Mon, 28 Sep 2026 05:40 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 05:40 PM IST
सार

उमरिया के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा में घर से 90 हजार रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने पुरुषोत्तम बैगा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पेटी का कुंदा तोड़कर रकम चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 68 हजार रुपये नगद बरामद किए।

विज्ञापन
₹90,000 Theft Case Solved in Devra, Accused Arrested; ₹68,000 Recovered
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा में घर का ताला बंद कर परिवार के पूजा कार्यक्रम में जाने के दौरान हुई 90 हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 68 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम देवरा निवासी नंदलाल बैगा ने चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 सितंबर 2026 को उनके बड़े भाई का निधन हो गया था। परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार और पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। घर में आवास योजना से प्राप्त 60 हजार रुपये तथा अन्य जरूरी कार्य के लिए पहले से रखे 30 हजार रुपये सहित कुल 90 हजार रुपये नगद रखे हुए थे।
विज्ञापन


बताया गया कि 23 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे परिवार के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। कुछ समय बाद जब परिवार वापस लौटा तो घर में रखी नगद राशि गायब मिली। जांच करने पर पेटी का कुंदा टूटा हुआ मिला। इसके बाद फरियादी ने घटना की जानकारी चंदिया पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तीन फीट हिस्सा और दुकान हटाने पर बनी सहमति, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद फैसला

रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों तथा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की। विवेचना के दौरान पुलिस को पुरुषोत्तम बैगा पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ की।


पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर में रखी पेटी का कुंदा तोड़कर उसमें रखे 90 हजार रुपये चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई रकम में से 68 हजार रुपये नगद बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपी ने शेष 22 हजार रुपये खर्च करना बताया।

पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम बैगा को गिरफ्तार कर न्यायालय उमरिया के समक्ष पेश किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी उमरिया पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना चंदिया पुलिस टीम द्वारा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed