फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two sisters bitten by a snake while sleeping at home; both died.

श्योपुर में दर्दनाक हादसा: घर में सो रही दो सगी बहनों को सांप ने डसा, दोनों की मौत; घर में कोहराम

Mon, 28 Sep 2026 03:24 PM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 03:24 PM IST
सार

श्योपुर के गलमान्या गांव में घर के अंदर सो रही दो सगी बहनों को देर रात सांप ने डस लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चियों में एक 8 महीने और दूसरी करीब 4 साल की थी।

 

विज्ञापन
Two sisters bitten by a snake while sleeping at home; both died.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र के गलमान्या गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। घर के अंदर सो रही दो सगी बहनों को देर रात सांप ने डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाली दोनों बच्चियां सगी बहनें थीं। इनमें एक की उम्र महज 8 महीने, जबकि दूसरी करीब 4 साल की थी। दोनों बहनें रात में घर के अंदर सो रही थीं। इसी दौरान सांप ने दोनों को डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

परिजन दोनों बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। एक साथ दो मासूम बेटियों को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चोरी के आरोप में जूनियर छात्रों की बेल्ट से पिटाई, हाथों पर रखे अंगारे; छात्रावास में बड़ी कार्रवाई

 

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की सांप के डसने से मौत ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया है। बारिश के मौसम में सांपों के घरों और रिहायशी इलाकों में पहुंचने से इस तरह की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। गलमान्या गांव की यह घटना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed