{"_id":"6adf211a970e66e435058aca","slug":"mystery-behind-robbery-of-flipkart-employee-in-faridkot-solved-company-delivery-boy-had-hatched-the-plot-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में फ्लिपकार्ट कर्मी से लूट की गुत्थी सुलझी: कंपनी के डिलीवरी बॉय ने रची थी साजिश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदकोट में फ्लिपकार्ट कर्मी से लूट की गुत्थी सुलझी: कंपनी के डिलीवरी बॉय ने रची थी साजिश, तीन गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2026 03:15 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Nivedita
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:15 PM IST
सार
21 अक्तूबर 2026 को कंपनी का कर्मचारी विक्रमजीत सिंह कार्यालय से नकदी से भरा बैग लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहा था। कोटकपूरा रोड पर कार्यालय से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने उसके स्कूटर को टक्कर मारकर गिरा दिया और बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोटकपूरा रोड से पांच दिन पहले फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े सवा चार लाख रुपये की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कंपनी के ही एक डिलीवरी बॉय ने साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई लगभग पूरी रकम बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्तूबर 2026 को कंपनी का कर्मचारी विक्रमजीत सिंह कार्यालय से नकदी से भरा बैग लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहा था। कोटकपूरा रोड पर कार्यालय से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने उसके स्कूटर को टक्कर मारकर गिरा दिया और बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
एसपी इन्वेस्टिगेशन नरेंद्र सिंह के मुताबिक, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर सीआईए स्टाफ और थाना सिटी पुलिस की टीम ने मानवीय खुफिया जानकारी तथा तकनीकी जांच के आधार पर तीन आरोपियों फरीदकोट निवासी बिक्रमजीत सिंह, गुरजोत सिंह और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया।
जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों में शामिल गुरजोत सिंह फ्लिपकार्ट कार्यालय में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। आरोप है कि उसने कर्मचारी के बैंक जाने और नकदी साथ होने की जानकारी अपने साथियों को दी थी। इसके बाद दोनों साथियों ने रास्ते में कर्मचारी को टक्कर मारकर नकदी वाला बैग छीन लिया।
पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।