{"_id":"698ae382ee11a12991059265","slug":"woman-indecent-behavior-in-bathinda-rampura-civil-hospital-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 'तुम मुझे खुश करो... रात मेरे साथ काटो'; रात दो बजे अस्पताल में घुसा शख्स, महिला के साथ गंदी हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: 'तुम मुझे खुश करो... रात मेरे साथ काटो'; रात दो बजे अस्पताल में घुसा शख्स, महिला के साथ गंदी हरकत
भारत भूषण मित्तल, बठिंडा
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के बठिंडा में अस्पताल में भर्ती महिला के साथ एक शख्स ने रात 2 बजे गलत हरकत कर दी। आरोपी ने महिला को कहा कि वह उसके साथ रात काटे और उसे खुश करे। बदले में जो वह चाहेगी वह (आरोपी) करके देगा।
अस्पताल में भर्ती पीड़िता।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बठिंडा जिले के रामपुरा सिविल अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाली घटना है। अस्पताल में भर्ती महिला के पास रात 2 बजे एक अज्ञात शख्स आता है। वह महिला को ऐसा ऑफर देता है कि महिला हक्की-बक्की रह गई। शख्स महिला से कहता है कि आज रात तुम मुझे खुश कर दो... रात मेरे साथ काटो, जो तुम कहोगी वो करवा दूंगा। इसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदारो को फोन करके बुलाया। जब रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो वह शख्स वहां से भाग खड़ा हुआ।
Trending Videos
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके साथ दामाद और दामाद के पिता (समधी) ने मारपीट की थी। घायल महिला इलाज के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा में दाखिल हुई थी। उसने बताया कि थाना नथाना के पुलिस कर्मी जसवंत सिंह सोमवार शाम को अपने साथी के साथ उसका बयान दर्ज करने आया था। महिला ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी और उसके साथी महिला के बयान दर्ज कर वहां से चले गए। इसके बाद महिला रात को अपने बेड पर सो रही थी। तभी एक व्यक्ति उसके बेड के पास आकर उससे बातें करने लगा और फिर उसने महिला को कहा कि आज रात तुम मुझे खुश कर दो। इसके बदले में सुबह जो पुलिस कार्रवाई होगी उसमें मैं तुम्हारी मदद करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी शख्स वही था जो पुलिस कर्मी जसवंत सिंह के साथ पहले आया था। महिला ने विरोध किया और अपने जानकारों को सूचना दी। तभी आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।
इस संबंध में एसएमओ डॉ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। हम अस्पताल की सीसीटीवी कैमरों की जांच करेंगे कि आरोपी शख्स कौन था। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस को भी शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन