{"_id":"698b2a5187e6b9cbea08d74f","slug":"a-villager-trying-to-protect-his-crops-from-animals-died-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165209-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जानवरों से फसल की रखवाली करने जा रहे ग्रामीण की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जानवरों से फसल की रखवाली करने जा रहे ग्रामीण की हादसे में मौत
विज्ञापन
आनंदस्वरूप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हादसा करने वाले वाहन के बारे में जानकारी कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के जमुनिया दौलतपुर गांव निवासी 45 वर्षीय आनंद स्वरूप की सोमवार रात किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह अपने खेत पर जानवरों से फसल की रखवाली के लिए जा रहे थे।
मृतक के बेटे अनूप कुमार ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की रात खाना खाने के पिता फसल की रखवाली के लिए खेत पर पैदल जा रहे थे। घर से बाहर निकलते ही 50 मीटर की दूरी पर किसी वाहन से पिता को टक्कर लग गई। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद पिता को लेकर सीएचसी गए, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। उनके बेटे रामकिशोर, अनूप, बेटी नीतू, अंजू, चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुमसुम हो गईं हैं। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।
00
लखनऊ ले जाते समय घायल युवक की मौत
रोजा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित चौकी गुर्री अड्डा के पास हादसे में घायल हुए गांव सिसौआ निवासी 45 वर्षीय गुड्डू की सोमवार रात लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। वह रविवार को अपनी ससुराल गुर्री गए थे। दिन में तीन बजे घर लौटते समय बरेली की ओर से आ रहे किसी वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बरेली ले गए। वहां से उन्हें लखनऊ ले जाया जा रहा था। निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
00
सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर घायल
तिलहर। अज्ञात वाहन की टक्कर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों डॉक्टर बाइक से बरेली की ओर से जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे तिलहर में हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में बाइक चालक डॉ. हारुन और पीछे बैठे डॉ. अबूजैश घायल हो गए। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। संवाद
00
ट्रक की टक्कर से दंपती घायल, कार क्षतिग्रस्त
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। शाहजहांपुर–मोहम्मदी मार्ग पर मछेछा बस अड्डे के पास सोमवार को बैगास भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम रिक्शा निवासी आशीष कुमार व उनकी पत्नी नीलम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। कार मालिक निर्मल सिंह ने थाना पसगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
00
डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा
सेहरामऊ दक्षिणी। गांल जलालपुर के पास मंगलवार को हादसा हो गया। डीसीएम की टक्कर लगने से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा चालक समनलाल बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने डीसीएम चालक का पीछा किया। इसके बाद रौरा गांव के पास संपर्क मार्ग पर बने ओवरब्रिज के करीब घेराबंदी की। डीसीएम रोककर चालक को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि ई-रिक्शा चालक की तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos