फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   ED raid in Pathankot Premises of former Sarpanch property dealer stone crushers in border area

पठानकोट में ईडी की रेड: पूर्व सरपंच और प्रॉपर्टी डीलर के घर दी दबिश, सीमावर्ती क्षेत्र के क्रशरों पर भी छापा

Thu, 16 Jul 2026 01:27 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: Nivedita Updated Thu, 16 Jul 2026 01:27 PM IST
सार

नरोट जैमल सिंह में स्थित क्रशर यूनिट्स, सैली रोड के क्रशर कारोबारी और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ईडी की रेड का पता चलते ही अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
ED raid in Pathankot Premises of former Sarpanch property dealer stone crushers in border area
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट के हलका भोआ के गांव तारागढ़ के पूर्व सरपंच और प्रॉपर्टी डीलर के घर सहित सीमावर्ती क्षेत्र के अलग-अलग क्रशरों पर ईडी ने दबिश दी है। 
विज्ञापन


नरोट जैमल सिंह में स्थित क्रशर यूनिट्स, सैली रोड के क्रशर कारोबारी और तारागढ़ इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ईडी की रेड का पता चलते ही अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। ईडी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के साथ यह कार्रवाई की है। हालांकि, रेड संबंधी किसी भी ईडी अधिकारी ने कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। 


जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान संबंधित जगहों से दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच करते हुए कुछ दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। रेड की खबर फैलते ही इलाके में चर्चाओं का माहौल बन गया। पठानकोट में कुल पांच स्थानों पर ईडी की रेड चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed