फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing at a Ludhiana school Shot fired from an airgun during shooting training.

स्कूल में फायरिंग: शूटिंग के प्रशिक्षण के दौरान एयरगन से चली गोली, एक छात्र को लगी; मचा हड़कंप

Tue, 14 Jul 2026 03:20 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 14 Jul 2026 03:20 PM IST
सार

लुधियाना के स्कूल में फायरिंग का मामला सामने आया है। शूटिंग के प्रशिक्षण के दौरान एयरगन से गोली चल गई। गोली एक छात्र को लगी। इससे हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Firing at a Ludhiana school Shot fired from an airgun during shooting training.
जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के जगराओं के एक नामी निजी स्कूल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में गोली चल गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सीआईए स्टाफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन




घटना में एक छात्र के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायल छात्र सिधवां बेट क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे पहले रायकोट रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों द्वारा नाम-पता पूछे जाने पर उसके साथ आए लोग उसे किसी अन्य स्थान पर ले गए। इसके बाद पुलिस ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चों को एयरगन शूटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी दौरान एयरगन से चली पेलेट एक छात्र के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया।

 

पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने अफवाहों का किया खंडन
स्कूल प्रबंधक शिफू अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच कर ली है। उनके अनुसार बच्चों को एयरगन शूटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी दौरान एक बच्चा एयरगन नीचे रखने लगा तो अचानक नीचे की ओर फायर हो गया और पेलेट दूसरे बच्चे के पैर में लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायल छात्र के परिजनों को सूचना दी गई और उसे उनके साथ इलाज के लिए भेज दिया गया। शिफू अग्रवाल ने कहा कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई भ्रामक और गलत अफवाहें फैलाई गईं, जबकि यह एक दुर्घटना थी।

 

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed