{"_id":"6a5605ffae87c9388f0c8773","slug":"arms-smuggling-was-being-carried-out-by-posing-as-delivery-boys-patiala-police-arrested-four-accused-with-15-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी बॉय बनकर हो रही थी हथियार तस्करी, पटियाला पुलिस ने 15 पिस्तौल के साथ 4 आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी बॉय बनकर हो रही थी हथियार तस्करी, पटियाला पुलिस ने 15 पिस्तौल के साथ 4 आरोपी पकड़े
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 14 Jul 2026 03:19 PM IST
Link Copied
पंजाब में हथियार तस्करी का तरीका तेजी से बदल रहा है। अब तस्कर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए डिलीवरी बॉय की वर्दी और ई-कॉमर्स कंपनियों के पैकेटों का सहारा ले रहे हैं। पटियाला पुलिस ने ऐसे ही एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 पिस्तौल और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की वर्दी पहनकर बसों और ट्रेनों से हथियार पंजाब लाते थे और पुराने डिलीवरी बॉक्स में पैक कर उनकी सप्लाई करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। एसएसपी वरुण शर्मा ने सोमवार को बताया कि सीआईए पटियाला और थाना सदर राजपुरा की संयुक्त टीम ने दिल्ली-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसंतपुरा के पास कार्रवाई कर विशाल (20), सुभाष, जिंदर उर्फ सागर उर्फ भैरों (21) और बादल कुमार (20) को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की वर्दी पहनकर सार्वजनिक परिवहन से सफर करते थे। हथियारों को पुराने ई-कॉमर्स पैकेटों में पैक कर ले जाया जाता था, जिससे सामान्य पार्सल जैसा आभास होता था और जांच एजेंसियों का शक कम होता था। पुलिस का मानना है कि तस्करों का यह तरीका सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती बनकर उभरा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।