सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Five police personnel suspended in Chandigarh

Chandigarh: मेडिकल शॉप कैशियर हत्याकांड के बाद हरकत में आई पुलिस, 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; ये जवान निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 17 Jun 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ पुलिस ने मेडिकल शॉप में हत्याकांड के बाद बुधवार को विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी ढंग से ना करते हुए पाए गए जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। 

Five police personnel suspended in Chandigarh
चंडीगढ़ पुलिस के पांच कर्मी सस्पेंड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-11 में श्री कुमार केमिस्ट शॉप के कैशियर जानकी दास की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस की ओर से की गई औचक जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने पर पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


पुलिस अधिकारियों की नाकों पर सरप्राइज चेकिंग
पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न नाकों की बुधवार को सरप्राइज चेकिंग की। जांच के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन और ड्यूटी निर्वहन संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुमेर प्रताप सिंह ने विभागीय कार्रवाई करते हुए पांच कर्मचारियों के निलंबन के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पुलिसकर्मी हुए निलंबित 
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सेक्टर-11 थाने में तैनात एसआई बचित्तर सिंह और महिला कांस्टेबल सुमन, लेक पुलिस पोस्ट में तैनात वरिष्ठ कांस्टेबल राबिन, सेक्टर-3 थाना की महिला कांस्टेबल दीक्षा व आईटी पार्क थाना की वरिष्ठ महिला कांस्टेबल जसपाल कौर शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एसआई बचित्तर सिंह सेक्टर-11 में केमिस्ट शॉप पर हुई हत्या की वारदात वाले दिन नाका ड्यूटी पर तैनात थे। घटना के बाद पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था और नाकों पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा शुरू की थी। आदेशों के मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को सेक्टर-26 स्थित जिला पुलिस लाइन में अटैच किया गया है।  पुलिस विभाग का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed