{"_id":"6a354330fb655bb54c0a7e45","slug":"amarnath-yatra-2026-gaurishankar-seva-dal-s-bhandara-to-run-for-59-days-in-baltal-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2026: बालटाल में 59 दिन चलेगा गौरीशंकर सेवा दल का भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2026: बालटाल में 59 दिन चलेगा गौरीशंकर सेवा दल का भंडारा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 19 Jun 2026 06:55 PM IST
Link Copied
शहर की धार्मिक संस्था गौरीशंकर सेवा दल की ओर से अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए 59 दिवसीय भंडारा आयोजित किया जाएगा। यह भंडारा 3 जुलाई से शुरू होकर 59 दिनों तक चलेगा। भंडारे का शुभारंभ विश्व कल्याण की कामना के लिए आयोजित यज्ञ के साथ किया जाएगा। संस्था की ओर से बालटाल स्थित यात्रा मार्ग के मुख्य द्वार के पास भंडारा शिविर लगाया जाएगा। शिविर के लिए शेड निर्माण का सामान ट्रक के माध्यम से रवाना किया जा रहा है। बालटाल में सीवर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद चंडीगढ़ से भंडारे का अन्य सामान भी भेजा जाएगा।गौरीशंकर सेवा दल के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा निक्कू, चेयरमैन सुमित शर्मा और उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि संस्था की ओर से श्रद्धालुओं के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ (मैरिज एनिवर्सरी) भी शिविर में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवादार 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।उन्होंने बताया कि दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की थकान दूर करने के लिए गर्म पानी, चाय और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए रजाई, गद्दे, कंबल और भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा पैरों की मालिश के लिए भी विशेष रूप से सेवादार तैनात किए जाएंगे।महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सहायता के लिए महिला स्वयंसेवकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। भंडारे में मक्की की रोटी, सरसों का साग, पॉपकॉर्न, मोटे अनाज से बने व्यंजन और दलिया परोसा जाएगा। इसके अलावा डोडा बर्फी, पिज्जा तथा अन्य मिष्ठान भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराए जाएंगे।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि अरुण शर्मा के नेतृत्व में शिविर निर्माण से संबंधित सामग्री बालटाल के लिए रवाना की जा रही है। संस्था का उद्देश्य अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सेवा प्रदान करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।