सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Four year old Vanshu falls into a borewell near Hoshiarpur

Hoshiarpur: बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को सुरक्षित निकाला, वंशु को ले जाया गया अस्पताल

अमर उजाला नेटवर्क, होशियारपुर Published by: Akash Dubey Updated Sat, 16 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार शाम बोरवेल में गिरे बच्चे को देर रात सुरक्षित निकल लिया गया। बच्चे को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बच्चे के सुरक्षित रेस्क्यू पर सभी ने राहत की सांस ली। 

Four year old Vanshu falls into a borewell near Hoshiarpur
बोरवेल में गिरा मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होशियारपुर-दसूहा रोड पर भिखोवाल के निकट स्थित गांव चक्क समाणा में शुक्रवार शाम बोरवेल में गिरे बच्चे को देर रात सुरक्षित निकल लिया गया। बच्चे को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बच्चे के सुरक्षित रेस्क्यू पर सभी ने राहत की सांस ली। 


विज्ञापन
विज्ञापन

 

होशियारपुर एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। बच्चे को अस्पताल ले जाया जा रहा है। हम सर्वशक्तिमान ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। 


इससे पहले शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब चार वर्षीय वंशु खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चा खेलते समय अचानक खुले पड़े गहरे बोरवेल में जा गिरा। घटना का पता चलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दी गई। उपायुक्त आशिका जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी शुरू की।

फायर ब्रिगेड, पुलिस और गढ़दीवाला के बाबा दीप सिंह सेवा दल के स्वयंसेवकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार बच्चा करीब 25 फीट की गहराई पर बोरवेल की दीवार और पाइप के बीच फंसा हुआ था। बच्चे तक लगातार पाइपों के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही थी, जबकि उसकी स्थिति पर नजर रखने के लिए कैमरे भी नीचे उतारे गए।

विज्ञापन

बच्चे तक सुरक्षित पहुंचने के लिए बोरवेल के समानांतर जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा गया था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी सूचित कर दिया गया था । घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा थे। सभी बच्चे के सकुशल बाहर आने की दुआ करते रहे। बचाव अभियान को देर रात कामयाबी मिली और बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed