फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Girl puts out a contract on ex boyfriend after he breaks up with her

पूर्व प्रेमी की ले ली जान: रिश्ता तोड़ने पर लड़की ने दे दी सुपारी, कत्ल से पहले तीन घंटे की हुई थी मुलाकात

Fri, 02 Oct 2026 09:01 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गुरदासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरदासपुर Published by: Akash Dubey Updated Fri, 02 Oct 2026 09:01 AM IST
सार

16 वर्षीय नाबालिग पर पूर्व प्रेमी तेजिंदर सिंह की हत्या का आरोप है। नाबालिग ने नौ युवकों से हमला करवाया, जिससे 29 सितंबर को तेजिंदर की मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Girl puts out a contract on ex boyfriend after he breaks up with her
रिश्ता तोड़ने पर पूर्व प्रेमी की दे दी सुपारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ता खत्म होने से नाराज एक 16 वर्षीय नाबालिग पर अपने पूर्व प्रेमी तेजिंदर सिंह को सबक सिखाने के लिए नौ युवकों को पैसे देने का आरोप है। 18 सितंबर को हुए हमले में तेजिंदर के सिर पर गंभीर चोटें आईं और 29 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है।

विज्ञापन

तेजिंदर गांव खोखरा का निवासी था और उस पर 18 सितंबर की शाम हमला हुआ था। उसकी मां नरिंदर कौर के अनुसार, तेजिंदर ने करीब तीन महीने पहले लड़की से रिश्ता खत्म कर लिया था। परिवार का आरोप है कि लड़की यह दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, लड़की तेजिंदर को मुकेरियां के एक भोजनालय और फिर आवासगृह ले गई थी। वहां दोनों के बीच करीब तीन घंटे तक तकरार हुई और लड़की ने तेजिंदर का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। 

विज्ञापन

तेजिंदर की बहन किरणप्रीत कौर ने आरोप लगाया कि लड़की ने तेजिंदर को रास्ते से हटाने के लिए भूसा गांव में नौ युवकों को इकट्ठा किया। इन्हीं युवकों ने 18 सितंबर की शाम तेजिंदर पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। 29 सितंबर को उसकी मौत के बाद परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही थी।

वीरवार को दरिया ब्यास के किनारे तेजिंदर का अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता और सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी। बहन किरणप्रीत कौर ने बताया कि दूसरी बहन के नहीं पहुंच पाने के कारण अंतिम संस्कार करना पड़ा। परिवार ने इन्साफ मिलने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया है।

लड़की बोली-जान से मारने का इरादा नहीं था
पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि तेजिंदर के पिता कुलदीप सिंह की शिकायत पर 20 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। पुलिस हमले में शामिल आरोपियों और पूरे घटनाक्रम में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। किरणप्रीत के अनुसार, पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने युवकों को तेजिंदर के हाथ-पैर तोड़ने के लिए पैसे देने की बात कबूली है। नाबालिग ने कहा कि उसका इरादा तेजिंदर को जान से मारने का नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed