{"_id":"6abf4b8aff3d8bea370df617","slug":"video-grand-drone-show-in-faridkot-dedicated-to-the-650th-prakash-parv-of-guru-ravidas-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य ड्रोन शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य ड्रोन शो
फरीदकोट में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष आयोजनों की श्रृंखला के तहत नेहरू स्टेडियम में भव्य ड्रोन शो आयोजित किया गया। आसमान में एक साथ उड़ान भरते सैकड़ों ड्रोन से बनी आकर्षक रोशन आकृतियों ने गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और उनकी शिक्षाओं को जीवंत कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने इस अनूठी प्रस्तुति को श्रद्धा और उत्साह के साथ निहारा। ड्रोन शो के दौरान गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे, दया, सामाजिक न्याय और मानव सम्मान के संदेश को रोशनी की विभिन्न आकृतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। आसमान में चमकती आकृतियों के साथ गुरबाणी के गायन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा और व्यापक स्तर पर मना रही है।
डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन और उनकी बाणी पूरी मानवता को समानता, सांझीवालता और मानव सम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि ड्रोन के माध्यम से गुरु रविदास जी के जीवन और संदेश की प्रस्तुति नई पीढ़ी को उनकी शिक्षाओं से जोड़ने की दिशा में एक अनूठा प्रयास है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का समानता, भाईचारे, दया, सामाजिक न्याय और मानव सम्मान का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। कार्यक्रम में विधायक सेखों की धर्मपत्नी बेअंत कौर सेखों, जिला परिषद चेयरमैन वीरपाल कौर, अनमोल सिंह सेखों, पंजाब के सूचना आयुक्त संदीप धालीवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) संदीप मल्होत्रा, मार्केट कमेटी चेयरमैन अमनदीप सिंह बाबा, एसडीएम पुनीत शर्मा, नायब तहसीलदार हर्षदीप गोयल, नगर कौंसिल अध्यक्ष बलजिंदर सिंह आहूजा सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।