सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   GST revenue in Punjab increased by 15.7 percent

Punjab: जीएसटी राजस्व में 15.7% की बढ़ोतरी, GST विकास दर मामले में देश में सबसे आगे पंजाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Feb 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार

जनवरी 2026 के दौरान पंजाब में कुल 2452.66 करोड़ रुपये जीएसटी वसूला गया है, जबकि शुद्ध जीएसटी वसूली के मामले में जनवरी 2025 की तुलना में 15.7 प्रतिशत की दर से वर्ष-दर-वर्ष 315 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी है।

GST revenue in Punjab increased by 15.7 percent
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जीएसटी दरों में कटौती के बावजूद पंजाब ने राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की है। जनवरी 2026 के दौरान राज्य में कुल 2452.66 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ। शुद्ध जीएसटी वसूली के मामले में जनवरी 2025 की तुलना में 15.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, जिससे 315 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।

Trending Videos


कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जीएसटी 2.0 के तहत दरों में कटौती के कारण राज्य को हर महीने लगभग 250 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ा। इससे धागा, टेक्सटाइल, हॉजरी, फार्मास्यूटिकल्स, बीमा, टायर और सीमेंट जैसे प्रमुख क्षेत्र प्रभावित हुए। इसके बावजूद पंजाब ने प्रभावी कर प्रशासन और निगरानी के जरिए न केवल नुकसान की भरपाई की, बल्कि राष्ट्रीय औसत से अधिक विकास दर भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुद्ध जीएसटी और एसजीएसटी में मजबूत बढ़त
मंत्री ने बताया कि जनवरी 2026 तक शुद्ध जीएसटी वसूली 13.4 प्रतिशत बढ़कर 22,014 करोड़ रुपये हो गई, जबकि जनवरी 2025 में यह 19,415 करोड़ रुपये थी। जनवरी 2026 में एसजीएसटी नकद वसूली में 14.4 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। यह राष्ट्रीय औसत लगभग 6 प्रतिशत से कहीं अधिक है। केवल जनवरी में 129 करोड़ रुपये के एसजीएसटी रिफंड जारी किए गए, जबकि कुल जीएसटी रिफंड लगभग 300 करोड़ रुपये रहा। रिफंड समय पर और नियमित रूप से किए जा रहे हैं।

इनसेट बॉक्स : प्रवर्तन से 1,000 करोड़ के करीब वसूली
मंत्री ने बताया कि स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट्स (एसआईपीयू) ने जनवरी 2026 में सड़क जांच, निरीक्षण और सत्यापन के जरिए आईटीसी चोरी और जाली बिलिंग पर कार्रवाई करते हुए 200 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की। चालू वित्त वर्ष में प्रवर्तन से कुल वसूली करीब 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो अब तक की सर्वाधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले तीन महीनों में केंद्र द्वारा आईजीएसटी निपटान से लगभग 280 करोड़ रुपये की एकपक्षीय कटौती के बावजूद पंजाब ने आर्थिक मजबूती बनाए रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed