{"_id":"69e5b40c31d7fd63d20bc721","slug":"hoshiarpur-police-interstate-foreign-linked-narcotics-illegal-arms-module-arrest-four-accused-recovers-heroin-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur: नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; हेरोइन-हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hoshiarpur: नशा-अवैध हथियार तस्करी माॅड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; हेरोइन-हथियार बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय हैंडलर के तौर पर काम कर रहे थे और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे।
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
होशियारपुर जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों से जुड़े एक अंतर-राज्यीय/विदेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9.925 किलो हेरोइन, दो विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
Trending Videos
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय हैंडलर के तौर पर काम कर रहे थे और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल थे। होशियारपुर के गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि कि गुप्त सूचना पर एसएचओ गगनदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने इब्राहिमपुर पुल नहर पर विशेष नाका लगाया हुआ था। इसी दाैरान एक सफेद आई -20 को रोकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार को बैक करने की कोशिश की। एसएचओ गढ़शंकर गगनदीप सिंह ने पुलिस के अन्य कर्मचारियों के साथ कार को रोक लिया। कार सवारों की पहचान मजिंदर सिंह, शिवम भंडारी, साहिल मसीह और रेमल के ताैर पर हुई है। डीएसपी दलजीत सिंह खख की मौजूदगी में चारों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों से हेरोइन, पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद हुए।
