{"_id":"69e5ea680a5fcc0ba70f3915","slug":"video-heritage-loco-becomes-center-of-attraction-at-ferozepur-cantt-railway-station-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर हेरिटेज लोको बना आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर हेरिटेज लोको बना आकर्षण का केंद्र
फिरोजपुर मंडल द्वारा विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में 23 अप्रैल तक विभिन्न जागरूकता एवं आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष पहल करते हुए ऐतिहासिक धरोहर हेरिटेज लोको का सौंदर्यीकरण यात्रियों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा।स्टेशन परिसर में स्थापित इस हेरिटेज लोको को पारंपरिक स्वरूप में सजाया-संवारा गया, जिससे रेलवे के गौरवशाली इतिहास की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस अवसर पर यात्रियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया, जहां यात्रियों विशेषकर युवाओं ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर इस विशेष दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को हेरिटेज लोको के ऐतिहासिक महत्व एवं भारतीय रेल की समृद्ध विरासत के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।