{"_id":"6a3799e1cd1bcdd6b50b847a","slug":"increasing-number-of-young-personnel-in-the-punjab-police-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जवान हो रही पंजाब पुलिस: बढ़ी युवा कॉप की संख्या, क्या बोले डीजीपी गौरव यादव?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान हो रही पंजाब पुलिस: बढ़ी युवा कॉप की संख्या, क्या बोले डीजीपी गौरव यादव?
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार
डीजीपी ने बताया कि युवाओं को पुलिस बल में शामिल करने का अभियान अभी जारी है। पंजाब पुलिस ने 3,298 पदों के लिए एक बड़ी कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू की है
पंजाब पुलिस
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब पुलिस की फ्रंटलाइन फोर्स में युवा जवानों की संख्या बढ़ी है। इस फोर्स में अब 29 वर्ष से कम आयु के 8231 से अधिक पुलिसकर्मी हो गए हैं। इसे लेकर जहां डीजीपी गौरव यादव खासे उत्साहित हैं, वहीं उनका दावा है कि युवा पुलिसकर्मी पंजाब पुलिस की फ्रंटलाइन प्रतिक्रिया प्रणाली को और सशक्त बनाकर अपराध से लड़ने की क्षमता बढ़ा रहे हैं। उनके अनुसार पंजाब पुलिस में युवा ऊर्जा और अनुभव का अनूठा संगम बन गया है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा पंजाब पुलिस की सफलता केवल अनुभवी वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व पर ही निर्भर नहीं , बल्कि उन युवा अधिकारियों व कर्मचारियों की दृढ़ता, समर्पण तथा पेशेवर दक्षता पर भी आधारित है, जो देश की सबसे सक्षम पुलिस बलों में से एक पंजाब पुलिस के भविष्य को मजबूत बना रहे हैं।
उनके अनुसार पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल से लेकर डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) तक विभिन्न पदों पर युवा अधिकारी तैनात हैं।
पुलिस बल में 27 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 4,253 कर्मचारी हैं जबकि 3,978 कर्मचारी 27 वर्ष से कम आयु के हैं। इससे सीमावर्ती राज्य पंजाब में हर प्रकार के अपराध से निपटने के लिए युवा ऊर्जा और अनुभव का संतुलित मिश्रण उपलब्ध है। रिकॉर्ड के अनुसार, पंजाब पुलिस में 29 वर्ष से कम आयु के 6,666 कॉन्स्टेबल, 973 वरिष्ठ कॉन्स्टेबल, 347 सब इंस्पेक्टर व 186 हेड कॉन्स्टेबल सेवाएं दे रहे हैं। इन 6,666 कॉन्स्टेबलों में से 3,855 की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच है जबकि 1,198 की आयु 29 वर्ष, 1,125 की आयु 28 वर्ष और 488 की आयु 27 वर्ष है।

पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम
डीजीपी गौरव यादव ने कहा, पंजाब पुलिस हर प्रकार की स्थिति को संभालने और किसी भी परिस्थिति में अपराधियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। विभिन्न भर्ती अभियानों के माध्यम से पुलिस बल में 29 वर्ष से कम आयु के 8,231 कर्मियों की भर्ती की गई है। इनमें से अधिकांश युवा फ्रंटलाइन अधिकारी और थाना स्टाफ के रूप में कार्य कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी पुलिस बल को और अधिक गतिशील तथा प्रभावी बनाती है तथा सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक है।
भर्ती अभियान जारी
डीजीपी ने बताया कि युवाओं को पुलिस बल में शामिल करने का अभियान अभी जारी है। पंजाब पुलिस ने 3,298 पदों के लिए एक बड़ी कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 1 जुलाई से आयोजित की जाएगी। नए भर्ती होने वाले कर्मियों के शामिल होने से फ्रंटलाइन पुलिसिंग और मजबूत होगी तथा सभी आयु वर्ग के नागरिकों के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।