{"_id":"6a7b14d0a2d72d67780efc2e","slug":"jewellery-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-lieutenant-colonel-house-in-punjab-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी: लाखों के गहने ले उड़ा रिटायर फौजी, अधिकारी के घर करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी: लाखों के गहने ले उड़ा रिटायर फौजी, अधिकारी के घर करता था काम
Tue, 11 Aug 2026 05:55 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 11 Aug 2026 05:55 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी मामले में रिटायर फौजी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सैन्य अधिकारी के घर में काम करता था। आरोपी लाखों रुपये के गहनों को उड़ाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा कैंट में एक लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से लाखों रुपये के सोने और चांदी के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में रिटायर लांस नायक बिक्रमजीत सिंह पर चोरी का आरोप लगा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बिक्रमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बिक्रमजीत सिंह गांव गग्गर भाना, जिला अमृतसर का निवासी है। वह लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव गोपीनाथ के बठिंडा कैंट स्थित आवास पर लंबे समय से काम कर रहा था। रिटायर होने के बाद भी बिक्रमजीत सिंह सैन्य अधिकारी के घर में ही रह रहा था।
विज्ञापन
गहने हुए बरामद
आरोप है कि सैन्य अधिकारी की गैरमौजूदगी में बिक्रमजीत सिंह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वह घर से करीब 20 तोले सोने और 30 तोले चांदी के गहने लेकर फरार हो गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रिटायर फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 20 तोले सोने और 30 तोले चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर में काम करने वाले रिटायर्ड लांस नायक बिक्रमजीत सिंह निवासी अमृतसर को शक के आधार पर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ। एसपी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से घर में काम करता था, जिसके चलते उसे घर की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।