{"_id":"6a7b192c6d217bd68f045d9a","slug":"video-dispute-between-staff-and-management-flares-up-again-at-dashmesh-academy-main-gate-locked-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दशमेश अकादमी में कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच विवाद फिर भड़का, मुख्य गेट पर लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशमेश अकादमी में कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच विवाद फिर भड़का, मुख्य गेट पर लगा ताला
कई घंटे गेट के बाहर खड़ी रहीं बच्चों की बसें, धूप में परेशान नजर आए विद्यार्थी
श्री आनंदपुर साहिब। श्री आनंदपुर साहिब की प्रसिद्ध दशमेश अकादमी में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया। वेतन में देरी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से अकादमी के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। कर्मचारियों का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद उनके खातों में वेतन जमा नहीं हुआ है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब वे अपनी मांग को लेकर प्रबंधन से बातचीत करने पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विवाद के बीच बच्चों की बसें भी प्रभावित कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद का असर आज विद्यार्थियों पर भी देखने को मिला। मुख्य गेट पर कई घंटे तक ताला लगे रहने के कारण स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने वाली बसें गेट के बाहर ही खड़ी रहीं। इस दौरान बच्चे भीषण धूप में परेशान होते हुए नजर आए। बसों के बाहर खड़े रहने के कारण अभिभावकों और विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही श्री आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। काफी देर तक चली बातचीत के बाद मुख्य गेट का ताला खोल दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बातचीत का दौर जारी रहा।दशमेश अकादमी, जिसकी स्थापना पूर्व मुख्यमंत्री की पहल पर की गई थी, क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में गिनी जाती है। यहां से कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य प्रमुख हस्तियां शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि अकादमी मेंकर्मचारियों और प्रबंधन के बीच विवाद पिछले काफी समय से चला आ रहा है। कर्मचारी प्रबंधन पर विभिन्न आरोप लगाते रहे हैं और इस संबंध में सरकार, उच्च अधिकारियों तथा अदालत का भी रुख कर चुके हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। इस पूरे मामले में प्रबंधन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। अब देखना होगा कि बातचीत के जरिए विवाद का स्थायी समाधान निकलता है या कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच टकराव आगे भी जारी रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।