फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna Worker’s Luck Shines: Rare 17-Carat Diamond Found, Valued at Over ₹50 Lakh

पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी: 17 कैरेट का नायाब हीरा मिला, कीमत 50 लाख से ज्यादा; 7 पार्टनरों में बंटेगी रकम

Tue, 11 Aug 2026 07:30 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 07:30 PM IST
सार

पन्ना की सरकोहा निजी हीरा खदान में मजदूर अखिलेश पाल को खुदाई के दौरान 17 कैरेट का उज्ज्वल जेम्स क्वालिटी हीरा मिला। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है। नीलामी में बिक्री के बाद राशि सात साझेदारों में बांटी जाएगी। 

विज्ञापन
Panna Worker’s Luck Shines: Rare 17-Carat Diamond Found, Valued at Over ₹50 Lakh
पन्ना में मजदूरों को खदान से 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना में एक बार फिर मजदूर की किस्मत चमक उठी है। सरकोहा की निजी हीरा खदान में मजदूरी कर रहे अखिलेश पाल को खुदाई के दौरान 17 कैरेट का नायाब हीरा मिला है। हीरा मिलने की खबर के बाद खदान में काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में उत्साह का माहौल है। इस बेशकीमती हीरे को हीरा धारक द्वारा पन्ना के हीरा कार्यालय में नियमानुसार जमा कराया गया है।

विज्ञापन


उज्जवल जेम्स क्वालिटी का है हीरा
बताया जा रहा है कि यह हीरा उज्ज्वल जेम्स क्वालिटी का है और इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। हालांकि, हीरे की वास्तविक कीमत आगामी नीलामी में बोली लगने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


7 पार्टनरों में बटेगी राशि
सबसे खास बात यह है कि इस हीरे में कुल सात लोग पार्टनर हैं। यानी नीलामी के बाद मिलने वाली राशि नियमानुसार सभी साझेदारों के बीच उनके निर्धारित हिस्से के अनुसार बांटी जाएगी। हीरा मिलने वाले मजदूर अखिलेश पाल के लिए यह खोज किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। रोजाना मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले अखिलेश को उम्मीद है कि इस हीरे की नीलामी से मिलने वाली रकम से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CSP नेहा पच्चीसिया को एक और झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका; प्रशासनिक आदेश में दखल से किया इनकार



नीलामी में रखकर बिकेगा हीरा
हीरा कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, नियमानुसार हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी में प्राप्त राशि में से 12 प्रतिशत की कटौती के बाद शेष राशि हीरा धारक को प्रदान की जाएगी। इसके बाद साझेदारों के बीच राशि का बंटवारा होगा।

हालांकि, पन्ना में पिछले करीब 8 महीनों से हीरों की नीलामी नहीं होने के कारण हीरा धारकों और मजदूरों में निराशा भी है। मेहनत के बाद बेशकीमती हीरा मिलने के बावजूद लंबे समय से नीलामी नहीं होने के कारण उन्हें अपनी रकम मिलने का इंतजार करना पड़ रहा है। इस मामले में हीरा अधिकारी ने बताया कि हीरे को आगामी नीलामी में शामिल किया जाएगा और अक्टूबर माह में नीलामी आयोजित होने की उम्मीद है। नीलामी में देश-विदेश के व्यापारियों द्वारा हीरों की बोली लगाई जाएगी। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले व्यापारी को नियमानुसार हीरा दिया जाएगा।

पन्ना की धरती ने फिर बढ़ाया मान
पन्ना की धरती को देशभर में हीरों की नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां अक्सर मजदूरों और छोटे खदान संचालकों की किस्मत खुदाई के दौरान चमकती रही है। अब 17 कैरेट के इस नायाब हीरे ने एक बार फिर पन्ना की हीरा नगरी को सुर्खियों में ला दिया है। अब सभी की नजर अक्टूबर में होने वाली नीलामी पर है, जहां यह 17 कैरेट का उज्ज्वल जेम्स क्वालिटी का हीरा कितनी कीमत हासिल करता है, यह देखने वाली बात होगी। 

 

पन्ना की धरती ने फिर बढ़ाया मान 17 कैरेट का नया हीरा मिला मजदूर में खुशी की लहर

पन्ना की धरती ने फिर बढ़ाया मान 17 कैरेट का नया हीरा मिला मजदूर में खुशी की लहर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed