सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   LPG crisis in Punjab caterers return advances for wedding bookings

LPG Crisis:शादियों की बुकिंग का एडवांस लौटा रहे कैटरर्स, पंजाब में स्टॉक ज्यादा नहीं; स्थिति हो सकती है ज्यादा

मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी एशिया में बने युद्ध जैसे हालात के बीच पंजाब में रसोई गैस की संभावित किल्लत को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। हालात यह बन रहे हैं कि कैटरर्स शादियों की बुकिंग का एडवांस तक लौटाने लगे हैं। कई जिलों में गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी भी हो रही है। 

LPG crisis in Punjab caterers return advances for wedding bookings
तस्वीर चंडीगढ़ की है, जहां गैस सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी है। - फोटो : वरिंदर जीत सिंह
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में एलपीजी संकट गहरा गया है। रसोई व व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के लिए जिलों में मारामारी का माहौल है। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने सदन को बताया कि सूबे में होने वाली हजारों शादियों पर संकट इस कदर है कि बहुत से कैटरर्स ने लोगों का एडवांस लौटाना शुरू कर दिया है। उधर, सरकार भी इस संदर्भ में खासी चिंतित है। यदि ऐसे ही हालात बने रहे तो एक हफ्ते के भीतर स्थिति और खराब हो जाएगी। सूबे के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री लालचंद कटारूचक ने भी साफ कर दिया है कि हर स्टॉक की एक लिमिट होती है। वे तेल कंपनियों के अफसरों से लगातार संपर्क में है। ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि पंजाब में लोगों को सिलिंडरों की डिलीवरी मिलने में बहुत परेशानी आ रही है। लिहाजा केंद्र से अपील की गई है कि जल्द से जल्द एलपीजी आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट करते हुए हालात पर काबू पाने के लिए पुख्ता इंतजाम करें। 

Trending Videos


मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। लोगों से अपील है कि सूबा सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ पूरी तरह खड़ी है। लोग किसी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें, सूबा सरकार इस मसले को दमदार ढंग से केंद्र के समक्ष उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल व टूरिज्म इंडस्ट्री पर मंडराया संकटो
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सदन को बताया कि एलपीजी की वर्तमान स्थिति के चलते होटल व टूरिज्म इंडस्ट्री पर संकट गहरा गया है। पंजाब में इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को पर्याप्त एलपीजी नहीं मिल रही है। यही हालात रहे तो उन्हें अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ेंगे। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों में संचालित मेस में भी बच्चों के लिए परेशानी खड़ी होने लगी है। शिक्षा मंत्री बैंस ने सदन को बताया कि भारत समेत 70 देशों के एक लाख से अधिक बच्चे पंजाब के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे हैं। उनके हॉस्टलों में मौजूद मैस के लिए सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है।

इंडक्शन कुकर, चूल्हों के दाम तीन गुना बढ़े
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सदन को बताया कि एलपीजी आपूर्ति में कमी की वजह जो हालात बन गए हैं, उसके कई तरह के साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं। मार्केट में इंडक्शन कुकर व चूल्हों के दाम तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इसी तरह कई अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed