फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mega block at Chandigarh Railway Station

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लॉक: 20 से 25 जुलाई तक बदलेंगे ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, सफर से पहले जरूर चेक करें

Sat, 11 Jul 2026 04:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2026 04:39 PM IST
सार

स्टेशन के अपग्रेडेशन के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर बड़े ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस कारण 20 से 25 जुलाई तक चंडीगढ़ से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है।
 

विज्ञापन
Mega block at Chandigarh Railway Station
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में काम तेज हो गया है। स्टेशन के अपग्रेडेशन के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर बड़े ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इस कारण 20 से 25 जुलाई तक चंडीगढ़ से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि कॉनकोर्स लेवल पर छत के ऊपर से गुजरने वाले बैलेंस को लगाने के लिए यह ब्लॉक लिया जा रहा है। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म परिवर्तन की विस्तृत सूची जारी की है।
विज्ञापन


 20 से 22 जुलाई तक चलेगा पहला चरण (सुबह 10:10 से दोपहर 2:10 बजे तक) 

इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3, 4, 5 और 6 पर चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। 

प्रभावित ट्रेनें:
12046 (चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी): अब प्लेटफॉर्म 06 की बजाय प्लेटफॉर्म 02 से।
14542 (अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस): अब प्लेटफॉर्म 02 की बजाय प्लेटफॉर्म 01 से।
15531 (सहरसा-अमृतसर जनसाधारण): अब प्लेटफॉर्म 03 की बजाय प्लेटफॉर्म 01 से।
12058 (दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी): अब प्लेटफॉर्म 02 की बजाय प्लेटफॉर्म 03 से।
14332 (कालका-दिल्ली एक्सप्रेस): अब प्लेटफॉर्म 02 की बजाय प्लेटफॉर्म 03 से।

 23 से 25 जुलाई तक चलेगा दूसरा चरण: (सुबह 10:10 से दोपहर 2:10 बजे तक)

इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 5 और 6 पर चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। 

प्रभावित ट्रेनें:
12046 (चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी): अब प्लेटफॉर्म 06 की बजाय प्लेटफॉर्म 02 से।
14542 (अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस): अब प्लेटफॉर्म 02 की बजाय प्लेटफॉर्म 01 से।
12058 (दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी): अब प्लेटफॉर्म 02 की बजाय प्लेटफॉर्म 03 से।
14332 (कालका-दिल्ली एक्सप्रेस): अब प्लेटफॉर्म 02 की बजाय प्लेटफॉर्म 03 से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed