Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Panchkula News
›
A reserved summer special train will run on the Kalka-Shimla narrow-gauge railway line from Kalka until July 15.
{"_id":"6a51d0e5daabb7a2c20cf618","slug":"video-a-reserved-summer-special-train-will-run-on-the-kalka-shimla-narrow-gauge-railway-line-from-kalka-until-july-15-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कालका में कालका-शिमला नैरोगेज रेलमार्ग पर 15 जुलाई तक चलेगी रिजर्व्ड समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका में कालका-शिमला नैरोगेज रेलमार्ग पर 15 जुलाई तक चलेगी रिजर्व्ड समर स्पेशल ट्रेन
विश्व प्रसिद्ध कालका-शिमला नैरोगेज रेलमार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही रिजर्व्ड समर स्पेशल ट्रेन (04503) का अंतिम फेरा फिलहाल 15 जुलाई को निर्धारित है। यह ट्रेन 30 अप्रैल 2026 से संचालित की जा रही है। हालांकि यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसके संचालन की अवधि बढ़ाई जा सकती है, लेकिन रेलवे की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।
गर्मियों के दौरान शिमला और आसपास के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में कालका-शिमला रेलमार्ग की नियमित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे हर वर्ष समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करता है, ताकि यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम हो।
रिजर्व्ड समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04503 प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे कालका रेलवे स्टेशन से रवाना होकर शाम 6:20 बजे शिमला पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन शिमला से रात 8:20 बजे प्रस्थान करती है और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन तड़के 1:10 बजे कालका पहुंचती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार फिलहाल इस विशेष ट्रेन का संचालन 15 जुलाई तक ही निर्धारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।