{"_id":"6a515ce16811b699f5092906","slug":"bus-station-phone-silent-for-eight-days-no-information-available-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138556-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आठ दिन से बस अड्डे का फोन खामोश, नहीं मिल रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आठ दिन से बस अड्डे का फोन खामोश, नहीं मिल रही जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-अंबाला समेत कई रूटों की जानकारी के लिए भटक रहे लोग, सेक्टर-5 बस अड्डे की सूचना सेवा ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित हरियाणा रोडवेज बस अड्डे का लैंडलाइन फोन पिछले करीब आठ दिनों से बंद पड़ा है। इसके चलते यात्रियों को बसों के समय और संचालन संबंधी जानकारी नहीं मिल पा रही। दिल्ली, अंबाला, जालंधर, पटियाला, पिंजौर, रायपुररानी, मोरनी, कालका, नारायणगढ़, हरिद्वार और बटाला समेत विभिन्न रूटों पर यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रीना देवी, भावना, दिव्या, सोनाली, ज्योति, काजल, सोनू, भरत, कपिल, जोगराज, मोहन और दीन ने बताया कि यात्रा से पहले वे बस अड्डे के लैंडलाइन नंबर पर संपर्क कर बसों के आगमन और प्रस्थान का समय जान लेते थे। फोन बंद होने के कारण अब उन्हें बिना जानकारी के बस अड्डे पहुंचना पड़ रहा है। कई बार बस निकल जाने या देरी से आने के कारण उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना व्यवस्था को सुचारु रखना रोडवेज की जिम्मेदारी है। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद लैंडलाइन सेवा बहाल नहीं होना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। यात्रियों ने मांग की है कि खराब लैंडलाइन को जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को घर बैठे बसों की सही जानकारी मिल सके और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
कोट
लोगों को हो रही समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।
- सुखदेव सिंह, जीएम, हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो