सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Men away from sterilization Burden of family planning falls on women in Punjab National Family Health Survey

नसबंदी से भाग रहे पुरुष: पंजाब में महिलाओं पर परिवार नियोजन का भार, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण

राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 08 Jun 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीण पुरुषों में नसबंदी का प्रतिशत 0.7% है जबकि शहरों में यह प्रतिशत सिर्फ 0.3% है। इसी तरह परिवार नियोजन के लिए महिलाएं अन्य आधुनिक तरीके भी अपना रही हैं जिसमें गर्भ निरोधक दवाएं शामिल हैं।

Men away from sterilization Burden of family planning falls on women in Punjab National Family Health Survey
परिवार नियोजन - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में परिवार नियोजन का भार सिर्फ महिलाओं के कंधे पर है। पुरुष नसबंदी से कतरा रहे हैं। दो साल के अंदर सूबे में 21.7 फीसदी महिलाओं ने नसबंदी कराई है जबकि पुरुषों का प्रतिशत सिर्फ 0.6 है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।


रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में भी नसबंदी का प्रतिशत कम हुआ है। वर्ष 2019-21 के दौरान 22.8 प्रतिशत महिलाएं नसबंदी करवा रही थीं। वर्ष 2023-24 में यह कम हो गया है। ग्रामीण महिलाएं नसबंदी में आगे हैं। गांवों में 24.9% महिलाएं नसबंदी करवा रही हैं जबकि शहरी महिलाओं में नसबंदी का प्रतिशत सिर्फ 16.6% है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पुरुषों की बात करें तो ग्रामीण पुरुषों में नसबंदी का प्रतिशत 0.7% है जबकि शहरों में यह प्रतिशत सिर्फ 0.3% है। इसी तरह परिवार नियोजन के लिए महिलाएं अन्य आधुनिक तरीके भी अपना रही हैं जिसमें गर्भ निरोधक दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

गर्भ निरोधक दवाएं लेने वालों का प्रतिशत बढ़ा 

रिपोर्ट के अनुसार गर्भ निरोधक दवाएं लेने वाली महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है। 48.1 महिलाएं आधुनिक तरीका अपना रही हैं जबकि वर्ष 2019-21 के दौरान इसका प्रतिशत 50.5 था। इसी तरह परिवार नियोजन के लिए पारंपरिक तरीकों का प्रतिशत भी बढ़ा है। पहले 16.1% महिलाएं पारंपरिक तरीकों का उपयोग कर रही थी जबकि अब इसका प्रतिशत बढ़कर 21.4 हो गया है। इसमें किसी दवा या सर्जरी का उपयोग नहीं किया जाता है बल्कि ये तरीका मुख्य रूप से महिला के मासिक धर्म चक्र और शरीर के अन्य प्राकृतिक संकेतों को समझने पर आधारित होता है।

इस कारण नसबंदी के लिए आगे नहीं आते पुरुष

विशेषज्ञों के अनुसार पुरुषों के मन में यौन क्षमता की कमी और नसबंदी फेल होने का डर प्रमुख कारण है जिस कारण वह नसबंदी के लिए आगे नहीं आते हैं। यही कारण है कि वे आसान और सुरक्षित नसबंदी नहीं करवा रहे हैं। पुरुषों में डर है कि यह दर्दनाक हो सकती है। वे नसबंदी प्रक्रिया को जटिल मानते हैं जबकि पुरुषों की नसबंदी महिलाओं की तुलना में अधिक आसान और सुरक्षित है। पुरुष नसबंदी से न ही शारीरिक कमजोरी आती है और न ही संक्रमण का डर होता है। इसके लिए बहुत सामान्य आपरेशन है। महिलाओं में नसबंदी के बाद पीरियड्स में बदलाव हो सकता है। ऑपरेशन के बाद हल्का रक्तस्राव हो सकता है। इसी तरह हल्का दर्द, सूजन, या संक्रमण का जोखिम भी रहता है।

पुरुषों में जागरूकता की कमी है जिस कारण वे नसबंदी के लिए आगे नहीं आते हैं। साथ ही यह गलत धारण भी है कि इससे यौन क्षमता में कमी आएगी। हालांकि ऐसा कुछ नहीं होता है। साथ ही पुरुषों में नसबंदी का ऑपरेशन अधिक सुरक्षित है, वहीं महिलाओं में स्थायी ब्लॉकेज हो सकती है और दोबारा ऑपरेशन की प्रक्रिया भी जटिल है। - मनीषा मैनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed