सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   MLA Pratap Singh Bajwa meets Rahul Gandhi

विधायक बाजवा की राहुल गांधी से मुलाकात: पंजाब में जीत का किया दावा, कहा- इतनी सीटें जीतेगी कांग्रेस

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा इस बार पंजाब की जनता कांग्रेस को एक और मौका देने जा रही है। 

MLA Pratap Singh Bajwa meets Rahul Gandhi
कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात की। उन्होंने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष को जानकारी दी। बैठक के बाद बाजवा ने कहा कि पंजाब और कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर इस बैठक में विस्तृत चर्चा हुई है।



पंजाब की जनता कांग्रेस को इस बार देगी मौका: बाजवा
बाजवा ने कहा यह बैठक सफल रही।  हमने पंजाब और कांग्रेस पार्टी की बेहतरी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा राहुल गांधी को जो सही लगता है उसी हिसाब से कांग्रेस पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पंजाब की जनता कांग्रेस को एक और मौका देने के लिए तैयार है और अब पार्टी को इस अवसर का सही उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की जीत का किया दावा 
उन्होंने कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थीं, जिनमें एक सीट चंडीगढ़ और सात सीटें पंजाब की थीं। बाजवा ने कहा कांग्रेस अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में 14 में से 8 संसदीय सीटें जीत सकती है, तो अब विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकती? बाजवा ने कहा भगवान का आशीर्वाद रहा तो मेरे अनुसार कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में 70 से 80 सीटें जीत सकती है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed