{"_id":"6a82ee4bf04eeb043b092b42","slug":"moga-cia-team-arrests-accused-with-heroin-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा सीआईए टीम को बड़ी सफलता: भारी मात्रा में बरामद की हेरोइन, धरा एक आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा सीआईए टीम को बड़ी सफलता: भारी मात्रा में बरामद की हेरोइन, धरा एक आरोपी
Mon, 17 Aug 2026 04:49 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:49 PM IST
सार
मोगा पुलिस ने साढ़े चार किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा सीआईए स्टाफ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंधनी कलां इलाके से एक व्यक्ति को साढ़े चार किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेम मसीह निवासी हाशिमपुरा, जिला अमृतसर साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते हुए एसपी हेडक्वार्टर संदीप कुमार मंड ने बताया कि पुलिस पार्टी बंधनी कलां इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि प्रेम मसीह निवासी अमृतसर जो कि बंधनी कलां नहर के पास खड़ा है। उसके पास भारी मात्रा में हेरोइन मिली है। पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर मौके पर रेड करके प्रेम मसीह को गिरफ्तार करके तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से साढ़े चार किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर थाना बंधनी कलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।