फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Nag Panchami Today Special coincidence with Shravan Monday devotees flock to Shiva temples in Chandigarh

नागपंचमी आज: सावन के सोमवार के साथ बना विशेष संयोग, चंडीगढ़ के शिवालयों में उमड़ी आस्था

Mon, 17 Aug 2026 08:01 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 17 Aug 2026 08:01 AM IST
सार

सेक्टर-30 के ज्योतिषी पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि नागपंचमी भगवान शिव और नाग देवता की आराधना का विशेष पर्व है। इस दिन नाग देवता के पूजन से भय और संकट से मुक्ति की कामना की जाती है।

विज्ञापन
Nag Panchami Today Special coincidence with Shravan Monday devotees flock to Shiva temples in Chandigarh
जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का विशेष संयोग 17 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विशेष अवसर लेकर आया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नागपंचमी पर शुभ योग, रवि योग और सूर्य के राशि परिवर्तन का संयोग बन रहा है। इसे भगवान शिव और नाग देवता की आराधना के लिए विशेष माना जा रहा है। शहर के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और नाग देवता का पूजन हो रहा है। 
विज्ञापन




सेक्टर-46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-45 की गोशाला के शिवालय और सेक्टर-11 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विशेष पूजा हुई। श्रद्धालु दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना कर रहे हैं।  
विज्ञापन


सेक्टर-15 के पंडित राम बहादुर मिश्र के अनुसार सर्प दोष या कालसर्प दोष से जुड़ी परेशानियों की शांति के लिए श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-20 स्थित गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि इस दिन सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश का भी संयोग है। वहीं सेक्टर-18 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए विभिन्न द्रव्यों से भगवान शिव के अभिषेक की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed