{"_id":"69c6631a2e9ef4727d0d8350","slug":"nursing-staff-at-punjab-medical-colleges-on-strike-government-invokes-esma-orders-immediate-return-to-work-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मेडिकल काॅलेजों का नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर, सरकार ने लागू किया एस्मा; तुरंत काम पर लाैटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मेडिकल काॅलेजों का नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर, सरकार ने लागू किया एस्मा; तुरंत काम पर लाैटने के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार
मेडिकल एजुकेशन विभाग के सचिव ने बताया कि कर्मचारियों को तुरंत हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के लिए कहा गया है।
अमृतसर मेडिकल काॅलेज में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के मेडिकल काॅलेजों का नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चला गया है। इसके बाद प्रदेश सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है। मेडिकल एजुकेशन विभाग के सचिव ने बताया कि कर्मचारियों को तुरंत हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के लिए कहा गया है।
यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ पंजाब ने 2021 में कांग्रेस सरकार में नर्सिंग कैडर का ग्रेड पे 4600 रुपये से बिना किसी वजह के घटाकर 2800 रुपये करने के विरोध में संघर्ष शुरू कर दिया है।
अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल में एसोसिएशन के प्रधान रमनजीत सिंह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से नर्सों की सैलरी में कटौती हुई है, जिसका असर सभी कैडर पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अमृतसर, पटियाला और मोहाली की नर्सों ने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करके साफ कर दिया है कि इस बार लड़ाई आर-पार की होगी।
रमनजीत सिंह ने कहा कि हड़ताल कोई अचानक उठाया कदम नहीं है, बल्कि सरकार की पिछले 5-6 साल की लापरवाही का नतीजा है। जिस कारण अमृतसर मेडिकल कॉलेजों ने अपनी सेहत सर्विस बंद कर दी हैं, नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार ने मीटिंग बुलाई है, अगर मीटिंग में कोई सही नतीजा नहीं निकला तो हड़ताल लगातार जारी रहेगी।
Trending Videos