सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Crowds at Petrol Pumps Across Punjab Panic Ensues Amid Rumors of Fuel Shortages

पंजाब में अफवाहों से हड़कंप: पेट्रोल-डीजल खत्म होने की आशंका में पंपों पर उमड़ी भीड़, कुछ जगहों पर स्टॉक खत्म!

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

पेट्रोल पंपों में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई जगहों पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की तैनाती भी देखी गई।

Crowds at Petrol Pumps Across Punjab Panic Ensues Amid Rumors of Fuel Shortages
जालंधर में कई पेट्रोल पंप बंद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाहों से हड़कंप मच गया है। पंजाब भर में पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई है। 
Trending Videos


पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के चलते ईंधन आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है। अमृतसर में कुछ तेल कंपनियों की ओर से रेट बढ़ाए जाने और आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बीच अधिकतर पेट्रोल पंप आउट ऑफ स्टॉक हो गए है। जबकि बहुत से पंपों पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सीमित हो गई है।

जो पेट्रोल पंप अभी चालू हैं, वहां गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की तैनाती भी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों के बीच इस स्थिति को लेकर चिंता और अनिश्चितता का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। परिवहन सेवाओं और दैनिक जरूरतों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है और आपूर्ति बहाल करने के लिए संबंधित कंपनियों के साथ संपर्क किया जा रहा है, ताकि शहर में सामान्य हालात जल्द से जल्द बहाल किए जा सकें। जालंधर में गुरु रविदास चौक, बीएसएफ चौक और वर्कशॉप चौक में देर रात पेट्रोल पंप पर लाइनें लगी हुई थी। वहीं फगवाड़ा में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी हुई है। 

जालंधर में लंबी कतारों के बीच पंप बंद 

जालंधर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। पेट्रोल खत्म होने और संभावित लॉकडाउन जैसी अफवाहों के चलते लोग देर रात से ही वाहनों की टंकियां फुल करवाने के लिए लाइनों में लग गए।

संविधान चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ के बीच स्टॉक खत्म हो गया, जिसके बाद पंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। पंप के सेल्समैन सुदर्शन सिंह ने बताया कि पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सप्लाई में थोड़ी देरी के कारण पंप बंद करना पड़ा और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

इस मुद्दे पर भारत पेट्रोलियम के पंप मालिक एवं एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि वे पैनिक न हों। उनका कहना है कि कंपनियों के पास पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से टैंक फुल करवा रहे हैं, जिससे अस्थायी दबाव की स्थिति बन रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। प्रशासन और पंप संचालकों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ही ईंधन भरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed