सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Public funds worth ₹400 crore squandered in BRTS project beggars turn it into shelter

Amritsar: 400 करोड़ के बीआरटीएस प्रोजेक्ट में बही जनता की कमाई, भिखारियों ने बनाया रहने का ठिकाना

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Mar 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बसों को दोबारा चलाने के लिए बीआरटीएस एकता यूनियन के प्रधान सर्बजीत सिंह कई बार सरकार से अपील कर चुके है। उन्होंने कहा कि बसों को दोबारा चलाने के लिए वह शहर के सभी विधायकों और मंत्रियों से भी मिल चुके है। लेकिन अभी तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।

Amritsar Public funds worth ₹400 crore squandered in BRTS project beggars turn it into shelter
बस शेल्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पूरे भारत के 30 शहरों में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट (बीआरटीएस) के तहत लोगों को सुविधा देने के लिए बसों को चलाया गया था। 2016 में अकाली-भाजपा सरकार के समय अमृतसर में जनता का 400 करोड़ खर्च कर 93 बसों को शुरू किया गया था, लेकिन 2017 में कांग्रेस सरकार आने पर 2018 में इसे घाटे का सौदा करार देते बंद कर दिया था। 
Trending Videos


2019 में लोकसभा चुनाव को देखते और लोगों को आ रही परेशानी के चलते इसे दोबारा शुरू किया गया। हालांकि बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत 1500 लोगों को रोजगार मिला था। लेकिन समय-समय पर सरकारों के बदलने के चलते बसों के पहियों को ब्रेक लगती गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी सरकार ने बिना किसी नोटिफिकेशन के इसे बंद कर दिया। इस कारण 1500 कर्मचारी बेरोजगार हो गए, वहीं शहर के हजारों-लाखों लोग जो कम पैसों में सफर करते थे, उनको दोबारा ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। वहीं वेरका बाईपास स्थित बीआरटीएस बस टर्मिनल में बसों की सही ढंग से देखभाल न होने के चलते उनकी हालत कंडम हो चुकी है। 

बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत 3 बड़े स्टेशन बनाए गए थे, जबकि छोटे-छोटे 10 स्टेशन बने थे। जिनमें से बटाला रोड, लारेंस रोड, बस स्टैंड, छेहर्टा, पुतलीघर के स्टेशनों पर भिखारियों ने रहने का ठिकाना बना लिया है। बस स्टेशनों के हालात यह बन चुके है कि वहां पर न तो टिकट काउंटर पर कोई उपकरण बचा है और न ही दरवाजें। 

हालांकि बसों को दोबारा चलाने के लिए बीआरटीएस एकता यूनियन के प्रधान सर्बजीत सिंह कई बार सरकार से अपील कर चुके है। उन्होंने कहा कि बसों को दोबारा चलाने के लिए वह शहर के सभी विधायकों और मंत्रियों से भी मिल चुके है। लेकिन अभी तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला।

आप सरकार नई ई-बसें जून में करेंगी शुरू : विधायक अजय गुप्ता

आप विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि बीआरटीएस प्रोजेक्ट को सरकार ने 2023 में शुरू किया था, लेकिन आमदन से ज्यादा खर्च होने के कारण प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोगों को सुगम पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है, इसलिए जून 2026 में सरकार बीआरटीएस प्रोजेक्ट सेवा को अपग्रेड करने के लिए 100 नई ई-बसें की शुरुआत करेंगी। जिसको लेकर शहर में 2 चार्जिंग स्टेशन तैयार हो चुके है, पहले चरण में 10 बसों को चलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed