{"_id":"69c6361096048085fc001d29","slug":"video-sgpc-has-launched-a-langar-service-for-patients-at-guru-nanak-dev-hospital-in-amritsar-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में मरीजों के लिए एसजीपीसी ने शुरू की लंगर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में मरीजों के लिए एसजीपीसी ने शुरू की लंगर सेवा
अमृतसर स्थित गुरु नानक देव अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने लंगर सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी है। अब रोजाना श्री हरिमंदिर साहिब के गुरु रामदास लंगर हॉल से तैयार भोजन अस्पताल में पहुंचाया जाएगा।
इस पहल से दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों और उनके सहायकों को मुफ्त भोजन की सुविधा मिलेगी। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि अमृतसर गुरु साहिबानों की पावन धरती है और यहां आने वाले हर जरूरतमंद की सेवा करना सिख परंपरा का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल पंजाब की प्रमुख स्वास्थ्य संस्थाओं में से एक है, जहां प्रदेश के कोने-कोने से लोग इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों को भोजन की कोई परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह लंगर सेवा शुरू की गई है।
धामी ने जानकारी दी कि सुबह 7 से 9 बजे तक और शाम 6 से 8 बजे तक लंगर और चाय की सेवा उपलब्ध रहेगी, जिसे जरूरत के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ का सहयोग के लिए धन्यवाद किया और संगत से भी सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
इस मौके पर अस्पताल के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. राजीव देवगन ने एसजीपीसी का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।