{"_id":"6a3e5a0bf268b761fe085f4a","slug":"one-more-day-for-class-11-admissions-in-chandigarh-department-extends-deadline-due-to-slow-website-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: 11वीं में दाखिले के लिए बढ़ी तारीख, वेबसाइट स्लो होने के कारण अब 27 जून तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: 11वीं में दाखिले के लिए बढ़ी तारीख, वेबसाइट स्लो होने के कारण अब 27 जून तक कर सकेंगे आवेदन
Fri, 26 Jun 2026 04:24 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 26 Jun 2026 04:24 PM IST
सार
सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए 13920 सीटों के लिए आवेदन चल रहे हैं। पहले आखिरी तारीख 25 जून थी जोकि अब 27 जून है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए शुक्रवार को शिक्षा विभाग की वेबसाइट के सही काम न करने के कारण आवेदन नहीं हो सके। पूरा दिन विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा। इस समस्या को देखते हुए विभाग ने एक दिन का और समय दिया है। अब विद्यार्थी शनिवार शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
वीरवार को आवेदन करने का आखिरी दिन था। अंतिम दिन भी वेबसाइट स्लो चलने के कारण ऑनलाइन आवेदन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसलिए विभाग ने शुक्रवार का एक दिन ओर दिया था लेकिन दोबारा वहीं समस्या आई।
विज्ञापन
अभिभावकों का कहना था कि उन्होंने कई बार पोर्टल पर लॉगिन करने और आवेदन भरने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण फॉर्म जमा नहीं हो पाया। कुछ लोगों ने बताया कि वेबसाइट खुल ही नहीं रही थी। इस समस्या के चलते कई विद्यार्थी समय रहते आवेदन नहीं कर सके। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने शिक्षा विभाग से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए 13920 सीटों के लिए आवेदन चल रहे हैं। पहले आखिरी तारीख 25 जून थी जोकि अब 27 जून है।
विज्ञापन