{"_id":"6a7ab150b22ca3660a024c7d","slug":"panic-in-chandigarh-four-schools-receive-bomb-threats-police-conduct-search-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में फिर आई ईमेल: पंजाब यूनिवर्सिटी, चार स्कूलों को उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में फिर आई ईमेल: पंजाब यूनिवर्सिटी, चार स्कूलों को उड़ाने की दी धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
Tue, 11 Aug 2026 10:51 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:51 AM IST
सार
बम जांच दल ने परिसर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली, जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से भी स्कूल भवन और आसपास के क्षेत्र की जांच की गई। पुलिस ने स्कूल परिसर में आने-जाने वाले रास्तों और आसपास के स्थानों को भी चेक किया।
विज्ञापन
बम धमकी के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
विज्ञापन
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों के साथ बम जांच दल और डॉग स्क्वायड को संबंधित स्कूलों में भेजा गया। सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों के अलावा आसपास के इलाकों को भी खंगाला। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी स्कूल से बम या कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, जिन चार स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल मिलने की सूचना है, उनमें कर्मेल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9बी, सेंट जॉन्स हाई स्कूल सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 और सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45बी शामिल हैं।
विज्ञापन
स्कूलों के अंदर और आसपास चला सर्च अभियान
धमकी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल सभी चारों स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी। बम जांच दल ने परिसर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली, जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से भी स्कूल भवन और आसपास के क्षेत्र की जांच की गई। पुलिस ने स्कूल परिसर में आने-जाने वाले रास्तों और आसपास के स्थानों को भी चेक किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान किसी भी स्कूल में बम या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

ई-मेल भेजने वाले की तलाश
पुलिस अब धमकी भरी ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। ई-मेल किस जगह से भेजी गई और इसके पीछे कौन व्यक्ति या गिरोह है, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ई-मेल के स्रोत और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
लगातार स्कूलों को मिल रही धमकियों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन धमकी की सूचना को पूरी गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच जारी है।